Daily Horoscope

MP के मंत्री का बयान, बलात्कार के आरोपी को पैर में नहीं, सीने में गोली मारनी चाहिए थी

Updated: रविवार, 4 मई 2025 (00:20 IST)
मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार को कहा कि पुलिस को भोपाल में छात्राओं से बलात्कार करने और उन्हें ब्लैकमेल करने के मुख्य आरोपी के सीने में गोली मारनी चाहिए थी। आरोपी को मुठभेड़ में पैर में गोली लगी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मामले का मुख्य आरोपी फरहान अली शुक्रवार रात को उस समय घायल हो गया था, जब उसने साक्ष्य संग्रह के लिए अपराध स्थल पर ले जाते समय एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की थी।
 
इस घटना के बारे में पूछे जाने पर सारंग ने संवाददाताओं से कहा कि मुझे आश्चर्य है कि गोली उसके पैर में क्यों मारी गई। उसे सीने में गोली मारनी चाहिए थी। 'लव जिहाद' या ऐसे कुकर्म करने वालों को इस देश या राज्य में रहने का कोई अधिकार नहीं है। 
 
भोपाल के एक कॉलेज की छात्राओं से बलात्कार करने और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप में अली सहित अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस अधिकारी के अनुसार, अली और अन्य आरोपियों के खिलाफ अशोका गार्डन थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम और धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम की धारा 64 (बलात्कार), 61 (सामूहिक बलात्कार) और अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
इस मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी और झारखंड की पूर्व पुलिस महानिदेशक निर्मल कौर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। अली का जिक्र करते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि पुलिस को यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि ऐसे व्यक्ति की सरेआम गोली मारकर हत्या की जाए।  भाषा Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख