ramcharitmanas
✕

मेट्रो रेल परियोजना से पीछे नहीं हटी मप्र सरकार

Updated: मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 (00:04 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की नगरीय विकास और आवास मंत्री माया सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रदेश सरकार ने इंदौर और भोपाल में प्रस्तावित मेट्रो ट्रेन परियोजना से कदम पीछे नहीं खींचे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नई मेट्रो नीति के मुताबिक इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को साकार रूप देने की कोशिश की जा रही है।
 
सिंह ने यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कहा, हम इंदौर और भोपाल में मेट्रो ट्रेन की प्रस्तावित परियोजना से पीछे नहीं हटे हैं। हम केंद्र की नई मेट्रो नीति के मुता​​बिक इस परियोजना को अमलीजामा पहनाने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा, अन्य प्रांतों के मुकाबले हमारी मेट्रो रेल परियोजना काफी बड़ी है। इंदौर और भोपाल में इसकी कुल प्रस्तावित लम्बाई करीब 200 किलोमीटर है। गौरतलब है कि यह परियोजना खासकर वित्त पोषण की समस्या के चलते लम्बे समय से अधर में अटकी है। 
 
प्रदेश सरकार ने इंदौर और भोपाल में मेट्रो रेल चलाने के लिए 14,485.55 करोड़ रुपए की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को गत दिसंबर में मंजूरी दी थी। जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी जीआईसीए ने दोनों शहरों में मेट्रो रेल परियोजना के वित्त पोषण के लिए शुरुआत में सहमति दी थी, लेकिन बाद में इस एजेंसी के जरिए परियोजना के लिए धन मुहैया नहीं हो सका। (भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

अगला लेख