Daily Horoscope
✕

ममता! बेटी की खातिर ससुराल छोड़ा

Updated: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 (16:29 IST)
बुंदेलखंड में छतरपुर के जिला अस्पताल में उस समय विचित्र स्थिति निर्मित हो गई, जब एक नवप्रसूता ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। महिला अस्पताल से छुट्टी कराकर ससुराल की बजाय अपने मायके चली गई है।
 
दरअसल, खजुराहो के बमीठा क्षेत्र के ग्राम गढ़ा निवासी 22 वर्षीय शोभा आदिवासी पति रामवतार आदिवासी ने जिला अस्पताल में एक लड़की को जन्म दिया। अस्पताल से छुट्टी के बाद महिला ससुराल न जाकर अपने मायके जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर पहले सास और बहू में बहस हुई तो वहीँ शोभा की मां अपनी बेटी के पक्ष में कूद पड़ी और अपनी समधिन से लड़ने लगी। 
 
अस्पताल में चल रहे इस विवाद को बढ़ता देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। बच्ची को जन्म देने वाली मां शोभा आदिवासी और उसको लेने आई उसकी मां केशरबाई का कहना है कि पति रामावतार आदिवासी शराबी और नाकारा है। वह कुछ भी काम नहीं करता हमेशा शाराब के नशे में रहता है और शोभा से मारपीट करता है। 
 
शोभा ने बताया कि इसके पहले मेरा बेटा इन्हीं लोगों की हरकतों के कारण नहीं बच पाया। मेरी पहली डिलेवरी के दौरान सासुराल में भारी अत्याचार और जुल्म किए गए, जिससे मेरा बच्चा खत्म हो गया। अब मैं अपनी बेटी को नहीं खोना चाहती। अगर मैं फिर ससुराल चली गई तो मेरी बेटी भी बेटे की तरह दुनिया से चली जाएगी। 
 
विवाद के चलते जननी वाहन के चालक ने कॉल सेंटर फोन किया और वहां पूरा मामला बताया तो उसे महिला की बताई जगह यानी मायके छोड़ने की अनुमति मिली और वह एम्बुलेंस को ससुराल की जगह मायके ले गया। वहीं प्रसूता की सास और पति बहू की जिद के आगे झुक गए और अपने घर लौट गए।
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया
Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख