suvichar

मकर संक्रांति पर 30 साल बाद पुत्र शनि करेगा पिता सूर्य का स्वागत

Updated: बुधवार, 13 जनवरी 2021 (23:08 IST)
मकर सक्रांति पर 30 साल बाद सूर्य देव का स्वागत शनि देव करेंगे। इससे पहले यह योग 15 जून 1991 में बना था। इस बार शनि सूर्य देव का स्वागत 14 जून 2021 को करेंगे उस वक्त माता का कारक चंद्रमा, बुद्धि का कारक बुध और ज्ञान का कारक गुरु भी होगा।
 
इस पर्व को निजी जीवन से जोड़ें तो यह रिश्तों में भी मिठास का संदेश देता है। मकर सक्रांति का त्योहार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के कारण मनाया जाता है। सूर्य का गुड़ और शनि का तिल मिलाकर मीठा-मीठा बोलने का आवाहन किया जाता है। इसी क्रम में हर वर्ष की तरह उज्जैन में सूर्य देव की सवारी नवग्रह शनि मंदिर से निकाली जाएगी एवं शनि के पास विराजित की जाएगी।
 
पिता-पुत्र संबंधों में मधुरता का अनूठा संदेश : डिवाइन एस्ट्रो हीलिंग के प्रमुख कृष्णा गुरुजी ने बताया कि मकर सक्रांति यानी पिता सूर्य का पुत्र शनि की मकर राशि में प्रवेश होता है। उन्होंने कहा कि आम जिंदगी में पिता-पुत्र के रिश्तों में और मधुरता बढ़े इसके लिए इस दिन पिता पुत्र के कमरे में कुछ समय बिताएं, साथ में  चाय-काफी पीकर रिश्तों में मधुरता का संदेश दें।
उज्जैन में जुटेंगी 21 पिता-पुत्र की जोड़ियां : उन्होंने बताया कि नवग्रह शनि मंदिर त्रिवेणी उज्जैन में वे हर वर्ष की भांति इस बार भी सांकेतिक रूप से सूर्य देव के गर्भग्रह से सवारी निकालकर शनि के पास विराजित करेंगे। 
इस वर्ष 2021 मे 21 पिता-पुत्र के जोड़े आमंत्रित होंगे। विधि-विधान के साथ पुत्र द्वारा पिता का चरण पूजन कराया जाएगा।
 
इस बार उज्जैन के 105 वर्षीय राम बा भी आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिनका पाद पूजन कृष्णा गुरुजी स्वयं करेंगे। कृष्णा गुरुजी कहते हैं कि हर ग्रह किसी न किसी रिश्ते का प्रतिनिधित्व करता है। सूर्य पिता का, चंद्र मां का, मंगल भाई-बहनों का, बुध मामा का, गुरु पति का, शुक्र पत्नी का और शनि देव वृद्ध का प्रतिनिधित्व करते हैं। अगर कोई इंसान अपने रिश्तों को मजबूत करता है तो ग्रह भी मजबूत होते हैं। 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख