Hanuman Chalisa

श्योपुर में 12 तारीख को महात्मा गांधी की तेरहवीं

Updated: शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017 (12:16 IST)
श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में हर साल की तरह इस बार भी 12 तारीख को महात्मा गांधी की तेरहवीं के कार्यक्रम का आयोजन होगा। श्योपुर जिले में महात्मा गांधी के अनुयायी उनके निधन 30 जनवरी के 13 दिन बाद हर वर्ष उनकी त्रयोदशी पर सैकड़ों लोगों का भोज आयोजित कर इसे अनोखे तरीके से मनाते आए हैं।
 
गांधी विचार मंच के संयोजक व पूर्व विधायक सत्यभानु चौहान ने बताया कि 30 जनवरी 1948 को बापू की हत्या के बाद उनकी अस्थियां मध्यप्रदेश के श्योपुर और राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की सीमा स्थित रामेश्वर धाम चंबल, सीप और बनास नदियों के त्रिवेणी संगम पर डाली गई थीं। उसके बाद से स्वतंत्रता सेनानी और श्योपुर के पूर्व विधायक स्व. उदयभानु चौहान इस जगह पर हर वर्ष गांधीवादियों के साथ लंबे समय तक 12 फरवरी को ये आयोजन करते रहे। 
 
उन्होंने बताया कि आयोजन इस बार लगभग 3,000 लोगों के भोज के साथ मनाया जाएगा। इस बार इस कार्यक्रम में एकता परिषद के संस्थापक व गांधीवादी पीवी राजगोपाल भी मौजूद रहेंगे। आयोजन में इस बार पहली बार कार्यक्रम के बारे में सुनकर महाराष्ट्र से भी गांधीवादियों का एक दल शामिल होगा जिसमें गांधी की विचारधारा से प्रभावित कुछ छात्र भी शामिल हैं। 
 
राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य के किनारे चंबल नदी पर स्टेज और पांडाल बनाया गया है जिसमें बापू के प्रिय भजन और सहरिया जनजाति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों का सम्मान किया जाएगा। (वार्ता)

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

PM मोदी ने छात्रों के लिए जारी किया एक और वीडियो, बोले- Thank you friends

जंतर-मंतर पर इस्तीफे का दावा करने वाला पुलिसकर्मी निकला निलंबित, उत्तराखंड पुलिस ने खोली शेर सिंह की पूरी फाइल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Ravneet Singh Bittu : रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, पंजाब चुनाव से पहले भाजपा की रणनीति में बड़ा बदलाव

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, विस्फोट में 2 कारीगरों की मौत, 2 मजदूर लापता, जांच के आदेश

अगला लेख