suvichar

महाराष्ट्र हिंसा का असर बुरहानपुर में भी

Updated: गुरुवार, 4 जनवरी 2018 (15:29 IST)
बुरहानपुर। महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में पिछले 3 दिन से जारी हिंसा का असर गुरुवार को मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिले बुरहानपुर में भी दिखाई दिया जिसके बाद प्रशासन की सख्ती के चलते उपद्रवियों को कुछ ही देर में खदेड़ दिया गया।
 
महाराष्ट्र में हुई हिंसा के विरोध में विभिन्न संगठनों ने गुरुवार को 3 ओर से महाराष्ट्र की सीमा से घिरे 'बुरहानपुर बंद' का आह्वान किया था। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे जिला मुख्यालय स्थित अंतरप्रांतीय पुष्पक बस स्टैंड पर बंद करा रहे युवकों ने हंगामा कर खड़ी बसों में तोड़फोड़ का प्रयास किया।
 
उपद्रवियों ने एक दर्जन निजी यात्री बसों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को बस स्टैंड से खदेड़कर बस स्टैंड बंद करा दिया। इसके बाद उपद्रवियों ने कुछ अन्य स्थानों पर भी पहुंचने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते ऐसा नहीं हो सका।
 
बुरहानपुर की सीमा महाराष्ट्र के जलगांव, अमरावती, अकोला और बुलढाणा जिले से लगी है। मुख्य बस स्टैंड से मध्यप्रदेश के विभिन्न हिस्सों के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के लिए भी बसें आती-जाती हैं।
 
पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव ने दूरभाष पर बताया कि कतिपय संगठनों ने शहर में बंद की अपील की थी। इस दौरान बस स्टैंड पर कुछ बसों में तोड़फोड़ के मामले हुए। 7 लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में नामजद प्रकरण दर्ज किए गए हैं, बाकी उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। स्थिति वर्तमान में शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।
 
ग्रामीण अंचलों के विभिन्न थानों नेपानगर, शाहपुर, खकनार और निंबोला पुलिस थानों से अतिरिक्त पुलिस बल जिला मुख्यालय पर तैनाती के लिए बुलवाया गया है। (वार्ता)

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Simple Wave Electric Scooter की लॉन्च डेट, डिजाइन, रेंज और कीमत का खुलासा, Bajaj Chetak C25 और TVS Orbiter से मुकाबला

मैडम और सर बाथरूम में प्यार करते हैं, पढ़ाते नहीं, स्‍कूल की जल्‍दी छुट्टी कर देते हैं, बच्‍चों की शिकायत पर जांच शुरू

तमिलनाडु CM विजय के यू-टर्न पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके, कहा डर लग रहा है तो सुधारो व्यवस्था

Qualcomm Snapdragon 8 Elite : 22 सितंबर को दो नए चिपसेट का होगा खुलासा

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

अगला लेख