Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

12 लाख की रिश्वत लेने वाला कथूरिया रिमांड पर, सरकार ने किया निलंबित

मंगलवार, 27 जून 2017 (21:27 IST)
सतना। 22 लाख की कथित रिश्वत लेत रंगे हाथों पकड़े  गए मघ्यप्रदेश के सतना नगर निगम के आयुक्त सुरेंद्र कुमार कथूरिया के बुरे दिन शुरु हो गए हैं। एक तरफ विशेष अदालत (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) ने कथूरिया को 30 जून तक के लिए रिमांड पर रीवा लोकायुक्त पुलिस के सुपुर्द कर दिया है जबकि दूसरी तरफ मध्यप्रदेश सरकार ने उसे सेवा से निलंबित कर दिया।
रीवा लोकायुक्त के उप पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक ने बताया कि सोमवार को  ट्रेप कार्रवाई के बाद निगम आयुक्त  कथूरिया के सरकारी आवास में कुछ बेनामी संपत्ति के दस्तावेज और रिश्वत के 12 लाख रुपए एवं 10 लाख रुपए के सोने के  अतिरिक्त 15 लाख 17 हजार रुपए की नगद राशि तथा बड़ी मात्रा में सोने चांदी की ज्वेलरी भी मिली है। 
 
पाठक ने बताया कि कथूरिया के पास बेनामी संपत्ति मिलने के बाद जांच के दायरे को बढ़ाते हुए अब आरोपी के विरुद्ध  अनुपातहीन संपत्ति का मामला भी दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अब आगे की जांच के लिए कथूरिया को उसके  गृह जिले खरसिया ले जाया जाएगा, जिसके लिए आज विशेष न्यायाधीश देवनारायण शुक्ल की अदालत में आरोपी को पेश कर  30 जून तक के लिए रिमांड पर  लिया गया है।
कथूरिया को कल लोकायुक्त पुलिस ने सिविल लाइन स्थित उसके निवास से 12 लाख रुपए नगद और सोना रिश्वत के रूप में  लेते हुए गिरफ्तार किया था। निगम आयुक्त ने भरहुत नगर स्थित डॉ राजकुमार अग्रवाल के दो मंजिला मकान को तोड़ने के  आदेश दिए थे। मकान तोड़ने की कार्रवाई रोकने के लिए कथूरिया ने डॉ अग्रवाल से 40 लाख रुपए नकद और एक किलो सोना  मांगा था। उनकी शिकायत पर ही लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की थी।
 
सुरेन्द्र कुमार कथूरिया निलंबित : भोपाल से खबर है कि रिश्वत लेते हुए पकड़े नगर निगम आयुक्त सुरेन्द्र कुमार कथूरिया को मध्यप्रदेश सरकार ने आज सेवा से निलंबित कर दिया है। मध्यप्रदेश के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया, राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कथूरिया को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के कारण आज निलंबित कर दिया है। आरोपी कथूरिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। (एजेंसियां)

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

E20 पेट्रोल से माइलेज घटेगा या नहीं, क्या सच में आएंगी चींटियां और बीमा पर पड़ेगा असर? हरदीप सिंह पुरी ने बताई सचाई

आगरा में सनसनीखेज वारदात, पति की हत्या के बाद पत्नी ने बाथरूम में दफनाया शव, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान शुरू, जुलाई में स्कूलों में होगा महा पौधरोपण, हर छात्र बनेगा एक पौधे का संरक्षक

UP के शिक्षकों को बड़ी सौगात, 8 जुलाई से शुरू होगी कैशलेस चिकित्सा योजना, परिवार को भी मिलेगा मुफ्त इलाज का लाभ

अगला लेख