Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे में तेज बारिश की चेतावनी

Updated: गुरुवार, 26 जुलाई 2018 (20:09 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश के बीच अगले 24 घंटों के दौरान एक दर्जन से अधिक स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने दी है।
 
स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने चेतवनी दी है कि राज्य के उत्तरी हिस्से में आने वाले श्योपुरकलां, मुरैना, भिंड, दतिया और ग्वालियर के अलावा छतरपुर, टीकमगढ़, कटनी, अनूपपुर, डिंडौरी, पन्ना और दमोह जिलों में भारी बारिश हो सकती है, वहीं ग्वालियर, सागर और चंबल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, भोपाल, रीवा, उज्जैन, जबलपुर व शहडोल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा होशंगाबाद और उज्जैन संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार है।
 
प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में आने वाले रीवा जिले में आज दूसरे स्थानों की अपेक्षा सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। दूसरे स्थान पर पचमढ़ी, तीसरे स्थान पर खजुराहो और चौथे स्थान पर मंडला रहा। इस प्रकार एक दर्जन से अधिक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। आज सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक रीवा में 15.0, पचमढ़ी में 14.0, खजुराहो में 13.0 मंडला में 11.0, सीधी 7.0, सतना 06.0, जबलपुर 03.6, उमरिया 02.0 व भोपाल 01.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 
 
इसके अलावा राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर चालू है। कई स्थानों पर बादल छाए हुए हैं। अनेक स्थानों पर बादलो का आवाजाही देखी गई। राजधानी भोपाल में कल देर रात तक हुई तेज बारिश के बाद आज कई स्थानों पर छिटपुट वर्षा हुई। सुबह से ही आसमान में बादली दिखाई दी। यहां अगले 24 घंटों के दौरान आकाश मेघमय बना रहेगा। शहर के कई हिस्सों में वर्षा के आसार बने हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख