sundarkand

मौसम अपडेट : भोपाल में बिना बरसे ही निकल गए बादल, खरगोन को मिली गर्मी से राहत

Updated: बुधवार, 24 जुलाई 2019 (21:08 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज शाम घने बादल छा गए और गर्जन तर्जन के बीच बूंदाबांदी शुरू हुई थी कि अचानक चली तेज हवाओं से बिना बरसे ही बादल आगे निकल गए। इससे शहर में बूंदाबांदी जरूरी हुई तथा भोपाल के उपनगर बैरागढ़ में 1.7 मिमी वर्षा हुई।
 
इससे पूर्व दोपहर में गर्मी और धूप के तेवर और तीखे हो गए थे तथा कल की तुलना में तापमान कुछ और बढ़ा। अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 6.6 डिग्री ज्यादा है। यह जुलाई में अब तक का सबसे ज्यादा तामपान है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक 27.8 डिग्री अंकित हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 39.7 डिग्री ग्वालियर में रिकार्ड हुआ है।
 
शिवपुरी में हल्की वर्षा से फसलों को राहत : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के ग्रामीण अंचल में लंबे अंतराल के बाद कल देर रात बूंदाबांदी हुई तथा कुछ जगह हल्की बारिश हुई जिससे मुर्झा रही फसलों को कुछ राहत मिली। हालांकि शहर में पानी नहीं बरसा, जिसके कारण गर्मी एवं उमस से लोग बेहाल हैं। जिले के घोरावल, भानगढ़, धौलागढ़, सुभाषपुरा, बैराड़, गणेश खेड़ा आदि में मंगलवार देर रात हल्की बारिश हुई। फलस्वरूप फसलों को थोड़ा सहारा मिला।
 
कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर जल्दी पानी नहीं बरसा तो फसलों के सूखने का खतरा है। मौसम की बेरुखी को लेकर किसान चिंतित हैं। उधर शिवपुरी शहर में भी फिर से पानी का संकट शुरू हो गया है। सिंध परियोजना का पानी एक हफ्ते से अधिक समय से बंद है तथा जिन नलकूपों में थोड़ा बहुत पानी बारिश से आया था उसके भी तेज गर्मी के कारण सूखने का खतरा है।
 
बारिश नहीं होने से श्योपुर में बढ़ी गर्मी : मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में मानसून की बेरूखी और राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं के प्रभाव से क्षेत्र के किसानों और आमजनों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
 
मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार कल श्योपुर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था जबकि आज 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यहां होने वाली वर्षा का औसत पिछली जुलाई के मुकाबले काफी कम है। इससे खरीफ की फसल को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र में 20 दिन से बारिश नहीं हुई है। श्योपुर शहर में 20 दिन में मात्र 20 मिलीमीटर पानी गिरा है। राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवायें तापमान को बढ़ा रही है।
 
यहां बरसा पानी : मौसम विज्ञान भोपाल केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर आर त्रिपाठी ने बताया कि इस बीच आज सीधी में 24 मिमी, खरगोन में 16 मिमी, सतना में 6 मिमी, जबलपुर में 4.2 मिमी, खजुराहो में 1.6 मिमी, इंदौर में 0.4 मिमी, नौगांव में 0.2 मिमी तथा गुना में बूंदाबांदी हुई। 

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

निशु आजाद के पिता को न्याय दिलाएंगे चिराग पासवान, स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत?

बिहार में बाढ़ से हाहाकार; गंगा समेत 9 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 18 जिलों के 6.65 लाख लोग प्रभावित

गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान: सेवानिवृत्ति के बाद NPS से निकासी के नियमों में बदलाव

LIVE: नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 1344 लोगों की मौत, 4898 लापता

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

अगला लेख