Daily Horoscope
✕

Corona effect : मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग ने स्थगित की परीक्षाएं

Updated: शनिवार, 25 जुलाई 2020 (02:37 IST)
राज्य में कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के लगातार बढ़ते कहर को देखते हुए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आगामी सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। गुरुवार को पीएससी ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर औपचारिक घोषणा कर दी। आयोग नया संशोधित कैलेंडर जल्द ही जारी करेगा।

खबरों के मुताबिक, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य में कोरोना की वजह से बने हालातों के मद्देनजर अपनी आगामी परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया है।

आयोग ने कहा, राज्य सेवा आयोग एवं आयोग द्वारा आयोजित अन्य परीक्षाओं में आरक्षण से संबंधित प्रकरण माननीय न्यायालय में विचाराधीन होने एवं कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण आयोग द्वारा जारी वर्ष 2020 की आगामी परीक्षाओं के कैलेंडर को स्थगित किया जाता है।

एमपीपीएससी द्वारा इस साल आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं को स्थगित किए जाने से 2019 एवं 2020 की कई परीक्षाएं प्रभावित हुई हैं। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2019 के लिए अधिसूचना 14 नवंबर 2019 को जारी की गई थी।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख