dharma sangrah
✕

मध्यप्रदेश में प्री मानसून एक्टिव, कई जिलों में जमकर बारिश, मानसून कराएगा अभी इंतजार

Updated: शनिवार, 15 जून 2019 (21:43 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में प्री मानसून एक्टिव हो गया है जिसके चलते आधे जून के बाद प्रदेशभर में बारिश ने दस्तक दे दी है। बारिश से तापमान कम हुआ है। तापमान कम होने से गर्मी भी कम हुई है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्री मानसून आने के साथ पूरे प्रदेश में बारिश की शुरुआत हो गई है जबकि मानसून आने में अभी भी कुछ दिनों का समय और लग सकता है।
 
प्री मानसून के साथ आई बारिश : प्रदेशभर में प्री मानसून के साथ बारिश ने भी दस्तक दे दी है। बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने गर्मी से लोगों का राहत दी है। गुजरात में 'वायु' तूफान के आने के बाद मध्यप्रदेश में भी बारिश की शुरुआत हो गई है। मानसून के पूरी तरह आने में अभी भी 1 सप्ताह का वक्त लग सकता है।
 
कहीं राहत, कहीं अब भी है तपन : बारिश के आने के साथ ही कई क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप कम हुआ है वहीं कुछ क्षेत्रों में अभी भी पारा चढ़ा हुआ है। शनिवार के तापमान की बात करें तो बारिश की वजह से राजधानी भोपाल में तापमान में बड़ी गिरावट आई और अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं इंदौर में 39.5 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 38.0 डिग्री सेल्सियस और ग्वालियर में पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को 44 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ नौगांव और खजुराहो सबसे ज्यादा गर्म रहे।
 
20 जून के बाद ही आएगा मानसून : मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून के आने में अभी कम से कम 1 सप्ताह का समय और लग सकता है। अभी तक हुई प्री मानसून बारिश ने गर्मी से बहुत राहत दी।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख