ramcharitmanas
✕

मध्यप्रदेश में ओखी का असर, भोपाल समेत कई जगह बारिश

Updated: गुरुवार, 7 दिसंबर 2017 (11:32 IST)
भोपाल। देश के कई स्थानों पर अपना असर दिखा रहे 'ओखी' चक्रवात का मध्यप्रदेश के मौसम पर भी लगातार असर बना हुआ है। प्रदेश में पिछली रात से कई स्थानों पर बारिश दर्ज हुई है।
 
राजधानी भोपाल में भी गुरुवार सुबह से कई बार छुटपुट बारिश से मौसम और ठंडा हो गया है। लगातार तेज हवाओं के चलते लोग गर्म कपड़ों में ढके दिखाई दे रहे हैं।
 
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, छतरपुर और श्योपुर जिले के कई स्थानों पर बारिश से मौसम और ठंडा हो गया है। ग्वालियर में कल से अब तक एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई है। 
 
विभाग ने बताया कि राजधानी भोपाल में आज आसमान बादलों से घिरा रहेगा। शहर के कुछ हिस्सों में बारिश की भी संभावना है। वहीं उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलते ठंडक भी और बढ़ेगी। दिन का तापमान कम बना रहेगा। प्रदेश के इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भी सर्दी का तीखा असर होने की खबरें हैं। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख