Hanuman Chalisa
✕

नर्मदा के निकट शराबबंदी, अवैध कारोबार जारी

Updated: शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017 (21:59 IST)
होशंगाबाद। मध्यप्रदेश की नई नीति के तहत अब नर्मदा तट के पांच किलोमीटर के दायरे में शराब बंदी लागू कर दी गई। यह नीति एक अप्रैल से लागू हो गई है, लेकिन शराबबंदी की आड़ में शराब का अवैध कारोबार तेज हो गया है।
 
शुक्रवार को एसपी आशुतोष प्रताप सिंह के नेतृत्व में बालागंज इलाके में छापामार करवाई की गई। इसमें देशी और अंग्रेजी शराब का जखीरा जब्त किया गया। शराब बंदी के बाद यह पहली सबसे बड़ी करवाई है।
एसडीओपी एसएन चौधरी और टीआई महेंद्रसिंह ने बताया की बालागंज में महेश के घर शराब का अवैध कारोबार होने की सूचना मिली थी। इसके बाद घेराबंदी कर टीम ने छापामार करवाई की। इसमें शराब की तीस पेटियां जब्त की गई हैं। इसमें देशी और अंग्रेजी शराब शामिल है। जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 80 हजार रुपए है। 
 
फरार हुआ आरोपी : पुलिस की करवाई शुरू होते ही आरोपी महेश फरार हो गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस करवाई कर रही है। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 
 
इनका कहना है : एसपी होशंगाबाद आशुतोष प्रताप सिंह ने कहा कि मां नर्मदा के तट से पांच किलोमीटर के दायरे में शराब बिक्री प्रतिबंधित है। शराब जब्त करने के लिए टीम ने पूरी घेराबंदी की थी। शराब जब्त हो गई है। आरोपी की तलाश कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
जीतेन्द्र वर्मा
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख