Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का हुआ इमरजेंसी ऑपरेशन, हालत बेहतर

Updated: रविवार, 14 जून 2020 (16:41 IST)
लखनऊ। सांस की दिक्कत तथा अन्य परेशानियों की वजह से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती किए गए मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत अब बेहतर है।
 
मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने रविवार को बताया कि शनिवार को भर्ती किए गए टंडन की हालत अब बेहतर है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
 
अस्पताल के बुलेटिन के मुताबिक टंडन को गत 11 जून की सुबह सांस की दिक्कत, पेशाब की परेशानी और बुखार की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य संबंधी जांचों के दौरान उनके लिवर में भी दिक्कत पाई गई जिसके लिए उनका एक CT गाइडेड प्रोसीजर किया गया। प्रोसीजर के बाद पेट में रक्त का स्राव बढ़ जाने के कारण उनका इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया।
 
बुलेटिन के अनुसार ऑपरेशन के बाद टंडन को आईसीयू में विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है। विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण एवं सुचारु इलाज के बाद उनकी बुखार और पेशाब की परेशानी में काफी सुधार हुआ। भर्ती करते समय उनकी कोविड-19 की रिपोर्ट नेगिटिव थी। पूरी तरह ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला किया जाएगा।

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की बैठक पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, भाजपा का पलटवार

भोपाल में होगी इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, 12 दिसंबर को जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

अगला लेख