Hanuman Chalisa
✕

सार्वजनिक परिवहन को लेकर MP सरकार बना रही यह योजना, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की हाईलेवल मीटिंग

Updated: सोमवार, 31 मार्च 2025 (22:41 IST)
Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को ग्रामीण, शहरी और अंतर-शहरी क्षेत्रों में लोगों के लिए सुगम एवं किफायती सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू करने के प्रस्ताव की समीक्षा की। उच्चस्तरीय बैठक में प्रस्ताव की समीक्षा के बाद यादव ने कहा कि यह सुविधा ग्रामीण, शहरी और अंतर-शहरी परिवहन व्यवस्था को मजबूत करेगी। नई परिवहन व्यवस्था के तहत यात्री बसों के संचालन की त्रिस्तरीय निगरानी की जाएगी और राज्य स्तरीय होल्डिंग कंपनी बनाई जाएगी। प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और सभी से विस्तृत चर्चा, सुझाव और सहमति के बाद इसे मंजूरी के लिए मंत्रिपरिषद की बैठक में लाया जाएगा।
 
एक अधिकारी ने बताया कि प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और सभी से विस्तृत चर्चा, सुझाव और सहमति के बाद इसे मंजूरी के लिए मंत्रिपरिषद की बैठक में लाया जाएगा। परिवहन सचिव मनीष सिंह ने बताया कि नई परिवहन व्यवस्था के तहत यात्री बसों के संचालन की त्रिस्तरीय निगरानी की जाएगी और राज्य स्तरीय होल्डिंग कंपनी बनाई जाएगी।
ALSO READ: CM मोहन यादव ने किया वीर भारत संग्रहालय का भूमि‍पूजन, बोले- 20 करोड़ की लागत से किया जाएगा भव्‍य निर्माण
उन्होंने बताया कि सात प्रमुख संभागों (भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर और रीवा) में सात क्षेत्रीय सहायक कंपनियां भी बनाई जाएंगी तथा जिला स्तरीय यात्री परिवहन समितियां गठित की जाएंगी। सिंह ने कहा कि ये निकाय परिवहन में सुधार, किराया तय करने, रूट चार्ट तैयार करने में समन्वय करने और यात्रियों को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए निगरानी और मार्गदर्शन करेंगे।
<

माननीय मुख्यमंत्री जी ने निवास स्थित समत्व भवन, भोपाल में नवीन परिवहन सेवा के संबंध में समीक्षा बैठक कर वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री @udaypratapmp जी एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे। @DrMohanYadav51 pic.twitter.com/OX8hyiGAXh

— Office of Dr. Mohan Yadav (@drmohanoffice51) March 31, 2025 >
उनका कहना था कि सात क्षेत्रीय सहायक कंपनियों के लिए आय के स्रोत बनाने के लिए विशेष व्यवस्था भी की जाएगी। सिंह ने कहा कि राज्य सरकार अनुबंधित बसों को प्राथमिकता के आधार पर परमिट देगी और इन वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण रखेगी। उन्होंने कहा कि नई प्रणाली में यात्रियों और बस संचालकों के लिए एक ऐप एवं कंपनी की निगरानी के लिए एक डैशबोर्ड भी होगा।
ALSO READ: प्रदेश के किसानों-गौपालकों को मिलेगा लाभ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- सहकारिता में सबसे अच्छा काम एमपी में होगा
नई सेवा के लिए सर्वेक्षण किए जा रहे हैं और फीडबैक के आधार पर सरकार क्रियान्वयन की दिशा में आगे बढ़ेगी। अधिकारी ने कहा कि इस सुविधा में बस संचालकों को बेहतर माहौल प्रदान करने और उन्हें नियमित व्यवसाय देने का भी प्रावधान किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सेवाएं बाधित न हों एवं यात्रियों को असुविधा न हो।
 
पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, शहरी विकास और प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मुख्य सचिव अनुराग जैन डिजिटल तरीके से बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख