Hanuman Chalisa
✕

पीएम मित्रा पार्क योजना में मध्यप्रदेश को मिली ऐतिहासिक स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी का जताया आभार

Updated: गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 (12:34 IST)
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को 2100 करोड़ रूपये की पीएम मित्रा पार्क परियोजना की स्वीकृति प्राप्त हुई है। केन्द्रीय कपड़ा मंत्रालय द्वारा मंजूर यह योजना भारत में अपनी तरह का पहला एकीकृत टेक्सटाइल पार्क होगा, जिसे मध्यप्रदेश में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह परियोजना न केवल राज्य की औद्योगिक क्षमता को नई पहचान देगी, बल्कि भारत के टेक्सटाइल सेक्टर को वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धी बनाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि यह 2100 एकड़ में फैला अत्याधुनिक पीएम मित्रा पार्क राज्य में रोजगार और निवेश के लिए एक नया क्षितिज खोलेगा। यहां 20 एमएलडी शून्य अपशिष्ट जल निकासी (ZLD) संयंत्र, सौर ऊर्जा आधारित पॉवर प्लांट, "प्लग एंड प्ले" इकाइयां (बिल्ट टू सूट - BTS) और श्रमिकों के लिए आवासीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सभी निर्माण कार्य 14 माह के भीतर पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि पीएम मित्रा पार्क के लिए शीघ्र ही भूमि आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। अब तक 10 हजार करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जो उद्योग जगत के उत्साह को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पीएम मित्रा पार्क भारत के टेक्सटाइल क्षेत्र को मध्यप्रदेश से नई ऊर्जा और दिशा देगा। इससे लाखों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को व्यापक बल मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का इस दूरदर्शी योजना के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह योजना "आत्मनिर्भर भारत" के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

मध्यप्रदेश के धार जिले की बदनावर तहसील के भैंसोला गांव में पीएम मित्रा पार्क स्थापित करने के प्रस्ताव को मार्च, 2023 में भारत सरकार से औपचारिक मंजूरी मिली। यह इंदौर से 110 किलोमीटर और पीथमपुर औद्योगिक क्लस्टर 85 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह रतलाम से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसी तरह, निकटतम बंदरगाह हजीरा से इसकी दूरी 452 किलोमीटर है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मक्का-मदीना में फंसे 4000 भारतीय जायरीन! उड़ानें रद्द होने से हड़कंप, ओवैसी की केंद्र सरकार से बड़ी मांग

बंगाल की खाड़ी में गहराया चक्रवाती तूफान का खतरा, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

सनकी ने पहले पैर पर चढ़ाई कार, फिर बोनट पर बाप-बेटे को लटकाकर 4 किमी दौड़ाया, खौफनाक दृश्‍य देख दहशत में आए लोग

मोदी सरकार से क्यों नाराज हैं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के पति प्रभाकर? जानिए क्यों हैं एक बार फिर चर्चा में

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

अगला लेख