ramcharitmanas
✕

राम और रमजान पर बंटी मध्यप्रदेश कांग्रेस, सॉफ्ट हिन्दुत्व के दांव पर बिफरे मसूद

Updated: मंगलवार, 5 अप्रैल 2022 (17:50 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में रामनवरी और रमजान को लेकर सियासत शुरु हो गई है। रामनवमी और हनुमान जयंती को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पत्र जारी करने के खिलाफ कांग्रेस के मुस्लिम विधायक आरिफ मसूद ने एतराज जताया है।

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस का हिंदू श्रेणी हमेशा से रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव अच्छे से मानते है। इसे मनाने के लिए पत्र जारी करना सियासी पार्टियों के लिए ठीक नहीं है। आरिफ मसूद ने कहा कि अगर ऐसा परिपत्र रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव के लिए जारी करते है तो रमजान को क्यों छोड़ते है। यह मेरा ऐतराज है।

आरिफ मसूद ने अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस प्रकार के पत्र जारी करने वाले को उसको उद्देश्य बताना चाहिए। मेरी नजर में तो यह गलत है। क्योंकि मेरा साथी नवरात्र चल रहे है तो वह व्रत रख रहा है, मैं रमजान में रोजा रख रहा हूं। ऐसा हमेशा से रखते आ रहे है। इसमें पत्र जारी करने की आवश्यकता क्या है? आरिफ मसूद ने कहा कि इस प्रकार के पत्र जारी करके कांग्रेस विपक्ष को अवसर दे रही है।
 
भाजपा ने कसा तंज-कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के अपनी ही पार्टी को कठघरे में खड़ा करने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का मुस्लिमों से वास्ता सिर्फ वोट तक ही‌ सीमित है। भाजपा का भय दिखाकर कांग्रेस मुस्लिमों को वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल करती है। आरिफ मसूद की पीड़ा को समझा जा सकता है और उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख