Hanuman Chalisa
✕

CM मोहन यादव के पिता का 100 साल की उम्र में निधन

Updated: मंगलवार, 3 सितम्बर 2024 (23:24 IST)
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का आज रात यहां निधन हो गया। वे लगभग एक 100 वर्ष के थे। कुछ समय से अस्वस्थता के चलते उनका यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। रात्रि में उन्होंने अंतिम सांस ली। पूनमचंद यादव के निधन पर राजनीतिक, प्रशासनिक और समाज से जुड़े गणमान्य नागरिकों और अन्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनकी अंत्येष्टि बुधवार को दिन में क्षिप्रा नदी के तट पर भूखीमाता मंदिर के पास होगी।

संघर्षपूर्ण रहा जीवन : पूनमचंद यादव ने शुरुआती जीवन में संघर्ष के साथ आगे बढ़ते हुए अपने परिवार का बेहतर ढंग से लालन-पालन किया। उनके परिवार में तीन पुत्र नंदू यादव, नारायण यादव और डॉ. मोहन यादव के अलावा दो पुत्रियां श्रीमती कलावती यादव और शांति देवी हैं। वे अपने परिवार में पुत्र-पुत्रियों, नाती-पोतों, परनाती, प्रपौत्र सहित भरापूरा परिवार छोड़कर देवलोक गमन कर गए। वे जीवट इंसान रहे और अंतिम समय तक 100 वर्ष की आयु होने पर भी उन्होंने अपना कार्य स्वयं किया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मंगलवार को भोपाल में राज्य मंत्रालय में कैबिनेट और अन्य विभागीय बैठकों के दौरान जैसे ही उनके पिताजी के निधन की खबर मिली, वे तत्काल उज्जैन के लिये रवाना हो गए। पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा बुधवार को प्रात: 11.30 बजे उनके निज निवास गीता कॉलोनी, अब्दालपुरा से प्रारंभ होगी। उनका अंतिम संस्कार क्षिप्रा तट पर भूखीमाता मंदिर के पास होगा।

भाजपा के अनेक केंद्रीय नेताओं के अलावा, मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के अन्य नेताओं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और अन्य नेताओं के अलावा प्रशासन तथा समाज से जुड़ी विभिन्न हस्तियों ने श्री पूनमचंद यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख