suvichar

आज होगा मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार, CM यादव ने राज्यपाल पटेल से की मुलाकात

Updated: सोमवार, 8 जुलाई 2024 (00:54 IST)
Madhya Pradesh cabinet will be expanded today : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार सुबह होने की संभावना है। यादव ने रविवार शाम राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की। सुबह नौ बजे होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार समारोह की तैयारियां चल रही हैं। हालांकि मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नए मंत्रियों की सही संख्या का खुलासा नहीं किया गया है।
ALSO READ: CM डॉ. मोहन यादव ने लोकपथ मोबाइल ऐप किया लॉन्च, शिकायत के 7 दिन में होगा सड़कों में सुधार, अधिकारी होंगे जवाबदार
राजभवन के सूत्रों ने यह जानकारी दी। यादव ने रविवार शाम राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की। सूत्रों ने पुष्टि की है कि सुबह नौ बजे होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार समारोह की तैयारियां चल रही हैं। हालांकि मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नए मंत्रियों की सही संख्या का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि केवल एक ही नया सदस्य मंत्री पद की शपथ लेगा।
ALSO READ: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव "एक पेड़ मां के नाम" अभियान में हुए शामिल, जनप्रतिनिधियों के साथ किया पौधारोपण
सूत्रों ने बताया कि श्योपुर जिले के विजयपुर से छह बार विधायक रहे रामनिवास रावत को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, जो 30 अप्रैल को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा में शामिल हुए थे। रावत सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक कांग्रेस विधायक के तौर पर राज्य विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया है। भाजपा के सूत्रों ने बताया कि ऐसी संभावना है कि मंत्री पद की शपथ लेने के बाद वह कांग्रेस विधायक के तौर पर इस्तीफा दे सकते हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

नौकरी की सिक्योरिटी, भविष्य की भी चिंता... आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को योगी सरकार का 'सुरक्षा कवच'

सरयू का जलस्तर घटा, लेकिन तटवर्ती इलाकों में दुश्वारियां बरकरार

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Air Marshal Jeetendra Mishra : कौन हैं जितेंद्र मिश्रा, जो होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO

अगला लेख