dharma sangrah

'हम एक हैं' का संदेश देने के लिए चुनावी मैदान में एक साथ उतरेंगे बीजेपी के दिग्गज नेता

Updated: शनिवार, 9 मार्च 2019 (16:30 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश बीजेपी चुनाव मोड में आ गई है। पार्टी शनिवार को जहां पूरे प्रदेश में कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर रही है, वहीं रविवार से प्रदेश बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी कैंपेन शुरू करने जा रही है। कमलनाथ सरकार पर हल्ला बोलने के लिए कांग्रेस ये सभी दिग्गज एक मंच पर दिखाई देंगे।
 
चुनाव से पहले एकजुटता का संदेश : विधानसभा चुनाव में पार्टी को कई सीटों पर भीतरघात का सामना करना पड़ा था। वहीं पार्टी में आए दिन शीर्ष स्तर पर गुटबाजी की खबरें भी सुर्खियों में रही है। अब पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को 'हम एक है' का संदेश देने के लिए सभी बड़े नेताओं को एक साथ एक मंच पर लाकर ये संदेश देना चाह रही है कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है।
 
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने खास रणनीति बनाते हुए ये तय किया है कि पार्टी ये सभी बड़े नेता हर लोकसभा सीट पर जाकर चुनावी रैली करेंगे। पार्टी के इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव एक साथ एक मंच पर रहेंगे।
 
निशाने पर कमलनाथ सरकार : लोकसभा चुनाव में सरकार को किसानों की कर्ज माफी, बेरोजगार युवाओं के भत्ता और कानून व्यवस्था जैसे अनेक मुद्दों पर सरकार को घेरने से लिए पार्टी मालवा के नीमच के सरवानिया महाराज में दस मार्च को एक बड़ा कार्यक्रम कर अभियान की शुरुआत करने जा रही है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी शामिल होंगे। 

हर लोकसभा क्षेत्र में होंगी 2 सभाएं : मिशन 2019 के लिए बीजेपी हर लोकसभा सीट पर पार्टी के सभी बड़े नेताओं को एक मंच पर लाकर दो बड़ी सभा कराने का प्लान तैयार किया है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख