Hanuman Chalisa

वीडी शर्मा की ताजपोशी के बहाने भाजपा का कमलनाथ सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन

Updated: मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020 (08:51 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के ताजपोशी के बहाने भाजपा ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। पदभार ग्रहण समारोह में पूरी भाजपा एक एकजुट नजर आई। मंच पर बैठे भाजपा नेताओं ने एक सुर में वीडी शर्मा को आगे बढ़कर संघर्ष करने और इस संघर्ष में उनका हर कदम पर सहयोग का आश्वासन देते नजर आए। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा समेत पार्टी के सभी नेताओं ने एक सुर में कमलनाथ सरकार पर हमला बोला। 
प्रदेश में मौसम बदल रहा है- नए प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मंदसौर नगर पालिका में भाजपा की जीत बता रही है कि प्रदेश में मौसम बदल रहा है। उन्होंने वीडी शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कार्यप्रणाली रिसर्च का विषय है। यहां कब, शांतिपूर्ण तरीके से दायित्व बदल जाते हैं, पता ही नहीं चलता।

उन्होंने कहा कि ये भाजपा परिवार है। यहां पद आते-जाते रहते हैं, हम पद के लिये काम नहीं करते, अपने देश और विचार के लिये काम करते हैं। शिवराज ने मंच से विष्णुदत्त शर्मा की तरीफ करते हुए कहा कि वह ऐसे संगठन के कार्यकर्ता हैं, उन्होंने पूरा प्रदेश घूमा है और पूरा जीवन संगठन को समर्पित कर दिया। वे संगठन शास्त्र के ज्ञाता हैं और मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन का काम अद्भुत तरीके से चलेगा। 
 
कांग्रेस पर कसा तंज – वीडी शर्मा की ताजपोशी में शिवराज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि दूसरी तरफ सत्ताधारी दल है, जिसमें नेतृत्व को लेकर खींचतान मची है, लट्ठमलट्ठ हो रही है। कोई कह रहा है कि वह सड़क पर उतरेगा तो कोई कह रहा है कि मैं ही प्रदेश अध्यक्ष हूं, आज कांग्रेस नेता एक दूसरे से सड़क पर निपटने को कहते है।

उन्होंने कांग्रे सरकार को घेरते हुए कहा कि देश के महापुरुषों का अपमान करने वाली कांग्रेस की इस सरकार ने एक साल में प्रदेश को चौपट कर दिया है और अब चील-कौवों की तरह उसे नोंच-नोंच कर खा रही है। शिवराज ने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में हम सब जब तक कमलनाथ सरकार की भ्रष्टाचार की लंका को जलाकर राख नहीं कर देंगे, चैन से नहीं बैठेंगे। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख