ramcharitmanas

मप्र में 15 साल बाद बदलेगा सदन के अंदर का नजारा, सत्र के हंगामेदार रहने के आसार

Updated: सोमवार, 7 जनवरी 2019 (10:41 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 15वीं विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरु हो रहा है। सोमवार से शुरू हो रहा सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। 15 साल बाद सदन के अंदर का नजारा काफी बदला-बदला नजर आएगा। एक ओर जहां 15 साल बाद सत्ता पक्ष की कुर्सियों पर यानी विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी की दायीं ओर कांग्रेस के विधायक बैठे नजर आएंगे, वहीं विधानसभा अध्यक्ष की बायीं ओर विपक्ष की कुर्सी पर बीजेपी के विधायक बैठे नजर आएंगे। आसंदी के दायीं ओर सत्ता पक्ष की पहली कुर्सी पर सदन के नेता के तौर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ बैठे नजर आएंगे। भाजपा ने अभी तक अपने नेता प्रतिपक्ष का चुनाव नहीं किया है, इसलिए शिवराज सिंह चौहान विपक्ष की पहली कुर्सी पर बैठे नजर आएंगे।


लंबे सियासी अनुभव वाले मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने सियासी सफर में पहली मध्यप्रदेश विधानसभा के सदन में पहली बार बैठे नजर आएंगे। मुख्यमंत्री कमलनाथ के ठीक सामने दूसरी ओर 13 साल से अधिक समय तक सूबे के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान आसंदी के बायीं ओर पहली कुर्सी पर बैठे नजर आएंगे। भाजपा ने अभी तक अपने नेता प्रतिपक्ष का चुनाव नहीं किया है, इसलिए शिवराज सिंह चौहान विपक्ष की पहली कुर्सी पर बैठे नजर आएंगे।

शिवराज सिंह चौहान के भाजपा के सभी 109 विधायक विधानसभा अध्यक्ष के बायीं ओर की कुर्सियों पर बैठे दिखाई देंगे। सोमवार से शुरू हो रहे सदन में पहले दिन प्रोटेम स्पीकर दीपक सक्सेना सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

गलवार को सदन में विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन और राज्यपाल का अभिभाषण होगा। पांच दिन चलने वाले विधानसभा सत्र के काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। पंद्रह साल बाद विपक्ष में बैठने वाली बीजेपी कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

बीजेपी वंदे मातरम्, मीसांबदी की पेंशन और बीजेपी सरकार की कई योजनाओं के नाम बदलने और उनको बंद करने के कांग्रेस सरकार की तैयारियों को लेकर सरकार को जमकर घेरने की तैयारी में है। विधानसभा के इस सत्र में कई मौकों पर सरकार की अग्नि परीक्षा भी हो सकती है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख