ramcharitmanas
✕

महिलाओं ने मूंड दिए शराबियों के सिर

Updated: गुरुवार, 11 जनवरी 2018 (14:39 IST)
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आदिवासी महिलाओं ने गांव में शराब नहीं पीने के नियम तोड़ने वाले दो लोगों का भरी सभा में मुंडन कर दिया। 
 
सूत्रों ने बताया कि मामला कोलारस थाना क्षेत्र के लुकवासा की आदिवासी बस्ती का है। आदिवासी समाज ने गांव में पूर्ण शराबबंदी का निर्णय लिया था। इसके बाद भी दो लोगों मनीराम और कल्लू आदिवासी ने शराब पी ली। इसे देखते हुए बुधवार को दोपहर आदिवासी समाज की बैठक आयोजित कर दोनों को उसमें बुलाया गया। वहां मौजूद महिलाओं ने नियम तोड़ने पर दोनों को पहले तो खरीखोटी सुनाई और बाद में दोनों का मुंडन कर दिया। दोनों व्यक्ति किसी तरह वहां से छूट कर भाग निकले।
 
बैठक में मौजूद महिलाएं इस बात पर जोर दे रहीं थीं कि नियम तोड़ने वालों को सजा देने पर ही पूर्ण शराबबंदी लागू हो सकेगी। मनीराम एवं कल्लू आदिवासी ने बताया कि उनके गांव में आदिवासी समाज में सभी ने मिलकर पूर्व में पूर्ण शराबबंदी का निर्णय लिया था। इसे पहली बार तोड़ने पर मुंडन करने और दूसरी बार फिर तोड़ने पर 12000 रुपए का जुर्माना लगाया जाना तय किया गया था। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख