Daily Horoscope
✕

छतरपुर टीआई सुसाइड मामले में प्रेम प्रसंग का कनेक्शन !, डिप्रेशन में खुद को मारी गोली

Updated: शुक्रवार, 7 मार्च 2025 (13:32 IST)
छतरपुर जिले के कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर सुसाइड केस मामले में पुलिस ने एक युवती को हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे मामले में प्रेस प्रसंग के एंगल से जांच कर रही है। गौरतलब है कि छतरपुर कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने गुरुवार शाम अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि सुसाइड से पहले टीआई अरविंद कुजुरू किसी से फोन पर बात कर खुद को गोली मारने की बात कह रहे थे। छतरपुर के पेप्टेक टाउन कॉलोनी में स्थित अरविंद कुजूर के घर पर काम करने वाले शख्स ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। वहीं स्थानीय विधायक ललिता यादव भी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने टीआई के सुसाइड मामले में रजा हॉल इलाके से एक युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हलांकि युवती को हिरासत में लेने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई  है। पुलिस टीआई के सुसाइड के पीछे प्रेम प्रसंग को लेकर जांच कर रही है।

वहीं पुलिस ने टीआई का फोन जब्त कर कॉल हिस्ट्री के आधार पर जांच में जुटी है। दअसल टीआई के घर में काम करने वाले प्रदीप अहिवार ने पुलिस को  जो बयान दिया है उसके मुताबिक सुसाइड से पहले टीआई फोन पर बात करते हुए बेहद तनाव में थे और गोली मारकर आत्महत्या की बात कह रहे थे, इसी दौरान उन्होंने खुद की सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

अरविंद कुजूर पिछले करीब डेढ़ साल से पहले छतरपुर कोतवाली थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ थे। टीआई अरविंद कुजुरू छतरपुर में अकेले रहते थे जबकि उनका परिवार सागर में रहता था। घटना की सूचना के बाद टीआई का परिवार देर रात छतरपुर पहुंचा।
 

लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा भाजपा विधायकों से की मुलाकात, आखिर क्‍यों हुई मुलाकात?

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखंड भ्रमण के अनुभव

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

योगी सरकार के एजेंडे को मिल रही रफ्तार, बुंदेलखंड में आकार ले रहा बीडा का औद्योगिक भविष्य

अगला लेख