ramcharitmanas
✕

मध्यप्रदेश में महंगी हो सकती है शराब, नई आबकारी नीति पर जल्द लगेगी मुहर

Updated: सोमवार, 8 जनवरी 2024 (11:29 IST)
प्रदेश में महंगी हो सकती है देसी-विदेशी शराब
नई आबकारी नीति में एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का प्रस्ताव
शॉप बार को लेकर भी हो सकता निर्णय


भोपाल। मध्यप्रदेश में शराब जल्द महंगी हो सकती है। डॉ. मोहन यादव सरकार जल्द नई आबकारी नीति लाने की तैयारी कर रही है। नई शऱाब नीति को लेकर मुख्य सचिव के सामने आज प्रजेंटेशन दिया जाएगा। जिसके बाद प्रदेश में जल्द नई आबकारी नीति जारी हो सकती है।  

बताया जा रहा है कि नई आबकारी नीति में विदेशी शऱाब पर 10 फीसदी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की तैयारी है जिसका प्रस्ताव नई आबकारी नीति में किया जा रहा है। जिससे आने वाले दिनों में शराब के दाम 10 फीसदी के करीब बढ़ जाएंगे।

सूत्र बताते है कि नई आबकारी नीति में जो प्रस्ताव तैयार किया गया है उसमें देसी शराब पर  एक्साइज ड्यूटी 6 फीसदी और विदेशी शराब में 10 फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी है। गौरतलब है कि प्रदेश में देसी शराब की एक्साइज ड्यूटी 4 साल से बढ़ी नहीं है। इसी तरह विदेशी शराब में 2 साल से एक्साइज ड्यूटी नहीं बढ़ी है।

इसके साथ ही नई शराब नीति में शॉर बार खोलने को लेकर भी कोई अहम निर्णय हो सकता है। दरअसल नई आबकारी नीति  को लेकर शराब ठेकेदारों ने सरकार को जो सुझाव दिया हैं, उसके मुताबिक शराब की ब्रिकी के लिए नगरीय निकाय में दुकानें और खाली जगह उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इसके साथ अंग्रेजी और देसी शराब दुकानें अलग करते हुए देसी शराब की दुकानें ऐसी जगह दी जाएं जहां लोग बैठकर सेवन कर सकें।

प्रदेश में नई आबकारी नीति फरवरी में आने की संभावना है। लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में फरवरी के अंत या मार्च के पहले हफ्ते में आचार संहिता लग सकती है, ऐसे में सरकार नई आबकारी नीति उससे पहले लाने की तैयारी में है।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में पिछले साल तत्कालीन शिवराज सरकार ने आबकारी नीति में प्रदेश में संचालित सभी अहातों को बंद करने के साथ  शॉप बार पर शराब पीने की सुविधा खत्म कर दी थी। इसके साथ  शैक्षणिक और धार्मिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में शराब दुकानों को बंद करने का फैसला किया था। गौरतलब है कि पूर्ववर्ती सरकार का दावा था कि 2010  से प्रदेश में कोई नई शराब की दुकान नहीं खोली गई है। वहीं नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान भी 64 दुकानें बंद की गई थी।
<>
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख