manglik dosh calculator
✕

बड़ी खबर : भोपाल रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के LPG टैंकर में रिसाव से हड़कंप

Updated: शनिवार, 9 मई 2020 (16:22 IST)
भोपाल। विशाखापट्टनम में केमिकल प्लांट से हुए जहरीली गैस रिसाव के बाद आज भोपाल में भी उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भोपाल रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के टैंकर से LPG  गैस का रिसाव होने लगा है। खंडवा से भोपाल पहुंची मालगाड़ी के टैंक से गैस रिसाव की खबर लगते हुए पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। सूचना पाकर मौके पर रेलवे प्रशासन के साथ ही फायर बिग्रेड सहित प्रशासन के आला अधिकारी कई टीमों के साथ पहुंचे। 

टैंकर में हो रहे रिसाव को बंद करने के लिए SDRF और विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर पहुंची जिसके बाद किसी तरह रिसाव को बंद किया जा सका। गैस रिसाव पर कंट्रोल पाने के बाद उसको भौंरी स्थित प्लांट पर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले देर रात खंडवा मे भी मालगाड़ी के टैंकर से गैस का रिसाव हुआ था लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकती है।  
 
मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के अधिकारी ने बताया कि रिसाव को फिलहाल टेम्परेरी रोक दिया गया है लेकिन अभी भी टैंक से 5 प्रतिशत रिसाव जारी है। मालगाड़ी को भौरी स्थित प्लांट जाना था जिसके बाद उसे भोपाल से रवाना कर दिया गया है।
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

अगला लेख