sawan somwar

किसान आंदोलन से बैकफुट पर कमलनाथ सरकार, मांगों को लेकर राज्य निराकरण समिति का गठन

Updated: बुधवार, 29 मई 2019 (20:49 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन से कमलनाथ सरकार बैकफुट पर आ गई है। किसानों की मांगों को निराकरण करने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक राज्यस्तरीय समिति के गठन करने का ऐलान किया है।
 
समिति किसानों की समस्याओं और उनकी मांगों पर विचार कर सरकार को अपनी रिपोर्ट देगी। इससे पहले बुधवार को किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ ने समन्वय भवन में लंबी चर्चा की।
 
चर्चा में मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री सचिन यादव और वित्त मंत्री तरुण भनोट भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद भारतीय किसान मजदूर संघ ने अपना प्रास्तवित आंदोलन वापस ले लिया है।
 
बैठक में शामिल हुए कांग्रेस किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार सिरोही ने कहा कि सरकार किसानों की मांग और उनकी समस्या को लेकर सजग है और सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में आज से किसानों की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अपनी हड़ताल खत्म करने के संकेत दिए हैं।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

NALSAR छात्रों को बड़ी राहत, BCI ने बदला अपना आदेश, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स की प्रैक्टिस पर लगी रोक हटाई

परिसीमन पर तमिलनाडु CM विजय ने PM मोदी को लिखा पत्र, लोकसभा सीटों की संख्या 543 पर स्थायी रूप से तय करने की मांग

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टनल ढही, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

राम मंदिर के पुजारियों का नया ड्रेस कोड लागू, अब बिना सिले वस्त्रों में होगी रामलला की पूजा!

पटियाला में किराए का घर देखने गए दंपति पर पिटबुल का हमला, पत्नी की सर्जरी, CCTV वीडियो वायरल

अगला लेख