शनिवार, 21 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Khargone sucide
Written By
Last Updated :खरगोन , शनिवार, 7 मई 2016 (15:53 IST)

यहां है भूत का साया! 80 लोगों ने दी जान...

यहां है भूत का साया! 80 लोगों ने दी जान... - Khargone sucide
खरगोन। ढाई हजार की आबादी वाले खरगोन जिले के बड़ी गांव में मात्र तीन माह में 80 लोग खुदकुशी के शिकार हुए है। गांव के लोगों का मानना है कि यहां भूत का साया है। 
 
एक गांव में बीते तीन महीने में ही कई लोगों की आत्महत्या ने सबको चौंका दिया है। गांव के तत्कालीन सरपंच जीवनसिंह सिसौदिया सहित कई युवा और अधेड़ किसान बीते कुछ महीनों से लगातार आत्महत्या कर चुके हैं। इनमें कुछ महिलाएं और किशोर भी शामिल हैं।
 
गांव के वर्तमान सरपंच और जीवन के चचेरे भाई राजेंद्र सिसौदिया ने कहा कि गांव किसी राक्षस या भूत की छाया में है, इसीलिए घर-घर ऐसी घटनाएं हो रही है। हालांकि गांव के ही कई लोग उनकी इस बात से सहमत नहीं है।
 
खरगोन एसपी अमितसिंह ने कहा कि तीन माह में गांव के 80 लोगों ने आत्महत्या की है। इस तरह के अधिकांश मामलों में हताशा और कुंठा होती है।
ये भी पढ़ें
मोदी से मिले अखिलेश, पानी के लिए मांगे 10 हजार करोड़