Hanuman Chalisa
✕

2 करोड़ के आभूषणों से खजराना गणेश का श्रृंगार, बड़ा गणपति को चढ़ाया चोला

Updated: सोमवार, 2 सितम्बर 2019 (23:51 IST)
इंदौर। गणेश चतुर्थी पर सोमवार को खजराना गणेश और बड़ा गणपति सहित शहरभर के गणेश मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कलेक्टर ने परिवार सहित खजराना गणेश की पूजा की और ध्वज स्थापना के साथ ही 10 दिनी उत्सव शुरू हुआ।

ALSO READ: गणेश चतुर्थी पर जी भर कर खाएं मोदक, होंगे ये सेहत फायदे
 
खजराना गणेश का 2 करोड़ के स्वर्ण आभूषण से श्रृंगार : खजराना गणेश का 2 करोड़ के स्वर्ण आभूषण से श्रृंगार कर सवा लाख लड्डूओं का भोग लगाया गया, वहीं बड़ा गणपति पर सुबह चोला चढ़ाकर गणेशोत्सव की शुरुआत की गई। सुबह से खजराना गणेश और बड़ा गणपति सहित शहरभर के गणेश मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
 
भक्तों ने आराध्य के दर्शन के साथ ही दिन की शुरुआत की, वहीं घरों और पंडालों में भी जगमग लाइटों के बीच गजाजन की स्थापना की गई। खजराना गणेश मंदिर के पुजारी पं. अशोक भट्ट ने बताया कि सुबह ध्वज स्थापना के साथ ही 10 दिनी गणेशोत्सव की शुरुआत को गई।
कलेक्टर लोकेश जाटव ने परिवार सहित भगवान का पूजन किया, वहीं मंत्री तुलसी सिलावट, जीतू पटवारी और सज्जन सिंह वर्मा ने भी खजराना गणेश के दर्शन किए। भट्‌ट के अनुसार 4 स्टेप के माध्यम से एकसाथ 200 से ज्यादा भक्त भगवान के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर में इस प्रकार का प्रबंध किया गया है। भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी ने बताया कि सोमवार सुबह खजराना गणेश को 1.25 लाख मोदक का भोग लगाया गया।

ALSO READ: प्रथम पूज्य गणेश से पूर्व किसकी होती थी प्रथम पूजा?
 
बड़ा गणपति पर चढ़ा सिन्दूर का चोला : बड़ा गणपति मंदिर के पं. धनेश्वर दाधीच ने बताया सवा मन घी और सिन्दूर का चोला भगवान को चढ़ाया गया है। चांदी के मुकुट के स्थान पर भगवान को 4 फीट का साफा पहनाया गया है। सोमवार सुबह 7 बजे गणेश आराधना, 9 बजे गणेश अर्थवशीष व हवन हुआ। रात में भगवान की आरती हुई।

ALSO READ: यह चार संदेश देती हैं श्री गणेश की चार भुजाएं
 
श्री सिद्ध विजय गणेश मंदिर पर हुई महाआरती : वहीं मरीमाता चौराहा स्थित श्री सिद्ध विजय गणेश मंदिर पर सोमवार रात 8.30 बजे महाआरती हुई। संयोजक गोलू शुक्ला ने बताया मंदिर में पुष्प श्रृंगार, छप्पन भोग के साथ गणेश महोत्सव शुरू होगा।
 
गणेश धाम मंदिर पर होगा अलग-अलग श्रृंगार : सिलावटपुरा स्थित गणेश धाम मंदिर पर श्री गणेश जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में 10 दिवसीय श्रृंगार, महाआरती व प्रसाद वितरण होगा। पोटली वाले चिंतामण गणेश मंदिर के महेन्द्र पुराणिक ने बताया मंदिर में रोजाना 10 दिनों तक अलग-अलग श्रृंगार किया जाएगा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख