suvichar

मिलावटखोरों पर कहर बनकर टूटो, अफसरों को मंत्री के निर्देश, रासुका की कार्रवाई के लिए फ्री हैंड

Updated: शनिवार, 27 जुलाई 2019 (09:36 IST)
भोपाल। प्रदेश में नकली दूध को लेकर अब सरकार के तेवर कड़े हो गए है। मुख्यमंत्री कमलनाथ की नाराजगी के बाद अब पूरा प्रशासन हरकत में है। मिलावटखोरों पर कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट और मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने सूबे के सभी कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
 
इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई में फ्री हैंड देते हुए कहा कि लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कहर बनकर टूटो जिससे कि वह कभी मिलावट न कर सके।
 
उन्होंने मिलावटखोरों के खिलाफ रासुका लगाकर जिलाबदर की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। मंत्री ने अफसरों से कहा कि कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए कि लोगों को भी लगे कि कार्रवाई हो रही है। इसके साथ ही मंत्री और सीएस ने कहा कि अगर कोई अपने राजनीतिक रसूख का हवाला देकर दबाव बनाने की कोशिश करे तो अफसर दबे नहीं बल्कि ऐसे लोगों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई करे और ऐसी सख्त कार्रवाई करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरा संरक्षण दिया जाएगा।
 
रासुका और जिलाबदर की कार्रवाई – बैठक में मंत्री तुलसी सिलावट ने जिलों में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को बेखौफ होकर मिलावटखोरों को खिलाफ रासुका और जिलाबदर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ मुख्यसचिव एसआर मोहंती ने छोटे कस्बों, तहसील में विशेष अभियान चलाकर चेकिंग करने के निर्देश दिए। इसके साथ दूसरे प्रदेश से आ रहे दूध, मावा और पनीर पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
 
बैठक के दौरान कई जिलों के कलेक्टरों ने नकली दूध की जांच को लेकर भोपाल स्थित लैब से रिपोर्ट देरी से आने का मुद्दा भी उठाया जिस पर मंत्री ने ऐसे जिले जहां पर स्थानीय स्तर पर जांच हो सकती है वहां स्थानीय स्तर पर जांच कर तत्परता के साथ मिलावटखोरों पर कार्रवाई करें।  
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal Flash Flood : बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, खौफनाक Photos देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पूर्वी यूपी के 21 व बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता व अन्नदाताओं की आय में होगी वृद्धि : योगी

Nepal Flood Live Updates : बड़ी खबर: नेपाल-चीन सीमा के पास बाढ़ की वजह आई सामने, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

अयोध्या में रामलला को 10000, कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ का दान

Nepal Flood: यूपी के कुशीनगर, महराजगंज, सरयू और घाघरा के तटीय इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

अगला लेख