sawan somwar

लोकसभा चुनाव से पहले मंदसौर पर फिर सियासी घमासान, डैमेज कंट्रोल के लिए खुद आगे आए सीएम कमलनाथ

Updated: बुधवार, 20 फ़रवरी 2019 (10:02 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 15 साल बाद बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए और विधानसभा चुनाव में जीत की राह तलाशने के लिए कांग्रेस ने जिस मंदसौर गोलीकांड पर अपनी जीत की पटकथा तैयार की थी। उसी मंदसौर गोलीकांड को लेकर एक बार फिर सूबे की सियासत में घमासान मचा हुआ है।
 
मंदसौर गोलीकांड को लेकर गृहमंत्री बाला बच्चन ने विधानसभा में कांग्रेस विधायक हर्ष विजय गहलोत के प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि पिपल्यामंडी में छह जून 2017 को किसान आंदोलन के समय पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी, जिसमें छह किसानों की मौत हो गई थी।
 
गृहमंत्री के इस लिखित जवाब के बाद मंदसौर गोलीकांड को लेकर पूरी कांग्रेस सरकार और संगठन बैकफुट पर आ गए हैं। गृहमंत्री के इस जवाब का विरोध करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गृहमंत्री को फटकार लगाई है।
 
दिग्विजय सिंह की फटकार के बाद खुद गृहमंत्री बाला बच्चन सफाई देने के लिए मीडिया के समाने आए और कहा कि जो उन्होंने जो जवाब दिया है वो पिछली सरकार के समय बनी रिपोर्ट के आधार पर कहा है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है और जो भी दोषी है उसको बख्शा नहीं जाएगा।
 
इस बीच बीजेपी ने पूरे मुद्दें पर सरकार को घेर लिया। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता हासिल करने के लिए किसानों को मोहरा बनाया और सत्ता हासिल करने के लिए किसानों से झूठ बोला, वहीं कांग्रेस के अंदर भी बाला बच्चन के बयान को लेकर कई विरोध के स्वर उठते हुए दिखाई दिए।
 
मंदसौर गोलीकांड में मारे गए अभिषेक के परिजन ने भी नए सिरे से पूरे मामले की जांच की मांग की। लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को लेकर हो रहे डैमेज कंट्रोल के लिए खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ आगे आए।
 
कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ना हम मंदसौर में किसान भाइयों पर हुए गोलीकांड के दोषियों को बख्शेंगे, ना हम पौधारोपण घोटाले के दोषियों को छोड़ेंगे और ना सिहंस्थ में हुई आर्थिक अनियमित्ताओ के दोषियों को। चाहे पीड़ित किसान भाइयों को न्याय दिलवाना हो या घोटाला करने वालों को सज़ा दिलवाना, यह हमारा संकल्प है।
 
भले ही मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया हो कि कांग्रेस सरकार मंदसौर के पीड़ित किसानों को न्याय दिलवाने में पीछे नहीं रहेगी लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को कांग्रेस सरकार को घेरने का एक मुद्दा जरूर मिल गया है। जिसकी झलक विधानसभा के बजट सत्र के बाकी बचे दो दिनों में दिखाई देगी।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा पलटवार, वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता अदालत के फैसले को किया खारिज

महाकाल की शाही सवारी, CM डॉ. मोहन यादव ने भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा की, रामघाट पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

देहरादून में स्वाइन फ्लू और कोरोना का बढ़ता कहर, H1N1 के 105 मामले, 5 मरीजों की मौत

Anna Hazare : अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती

PM मोदी की दो टूक, पुतिन से बोले- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, SCO से इतर मिले नेता, फिर दिखी कार डिप्लोमेसी

अगला लेख