Hanuman Chalisa

गुरु नानक जयंती कार्यक्रम में कमलनाथ का विरोध, नरोत्तम मिश्रा ने कही बड़ी बात

Updated: मंगलवार, 8 नवंबर 2022 (23:07 IST)
इंदौर। इंदौर के खालसा कॉलेज में आज मंगलवार को गुरुनानक जयंती कार्यक्रम के दौरान कमलनाथ (Kamalnath) और कांग्रेस का जमकर विरोध हुआ है। उनके खिलाफ नारे भी लगाए गए। इस मामले को लेकर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कांग्रेस और कमलनाथ पर तंज भी कसा।
 
उन्होंने कहा कि इंदौर के खालसा कॉलेज में जो कुछ भी हुआ, वह बहुत दुखद और शर्मनाक है। गृहमंत्री ने इस विवाद की तुलना पुरातन काल से की और कहा कि पुरातन काल में जैसे साधु-संतों के यज्ञ में आसुरी शक्तियां विघ्न डालती थीं, वैसा ही आचरण आज किया गया है।
 
उन्होंने आगे कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि 1984 के नरसंहार के आरोपियों से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है? आज दोपहर को पूर्व मुख्यमंत्री इंदौर के खालसा स्टेडियम में सिख समाज द्वारा आयोजित किए गए गुरुनानक जयंती के कार्यक्रम शामिल हुए थे।
 
कार्यक्रम के दौरान मुख्य कीर्तनकार मनप्रीत सिंह कंपूरी ने भरी सभा में कमलनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने पर विरोध जताया और खरी-खोटी सुना दी। उन्होंने यह भी कह डाला कि वे कभी इंदौर नहीं आएंगे। हालांकि कुछ कांग्रेसियों ने बचाव की कोशिश भी की, लेकिन वे नाकामयाब रहे।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सोचा था iPhone 18 प्रो आएगा तो 17 सस्ता होगा, Apple ने उल्टा बढ़ा दी कीमत, बने Memes

यात्री परिवहन विजन समिट-2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 सितंबर को करेंगे दो दिवसीय समिट का शुभारंभ

भूपेंद्र पटेल सरकार का बड़ा फैसला: मूंगफली, मूंग, उड़द और सोयाबीन की MSP पर खरीद के लिए पंजीकरण

क्या मानवता के लिए गंभीर खतरा बना रहा है एआई, एंथ्रोपिक रिसर्चर के दावे ने बढ़ाई चिंता

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर गरमाई महाराष्‍ट्र की सियासत, सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस को मिला विपक्ष का साथ

अगला लेख