Hanuman Chalisa
✕

मोदी जी का संरक्षण न होता तो साध्वी प्रज्ञा सड़क पर होती: मंत्री गोविंद सिंह

Updated: शुक्रवार, 22 नवंबर 2019 (12:30 IST)
भोपाल। अपने बयानों के लिए अक्सर विवादों में रहने वाली भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर चर्चा में है। रक्षा मामलों से संबंधी संसदीय समिति करने के लिए फैसले के बाद कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ने सांसद साध्वी प्रज्ञा की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि सब कुछ मोदी जी के संरक्षण में हो रहा है, अगर आज मोदी का संरक्षण नहीं होता तो आज प्रज्ञा ठाकुर सड़क पर होती न सांसद बनती और न उनको कमेटी में सदस्य बनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर सियासत करती है और सांप्रदायकिता फैलाने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन देती है जिसका चुनावी लाभ लिया जा सके। उन्होंने कि पीएम मोदी की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। उन्होंने भाजपा और आरएसस को दोमुंहा बताते हुए कहा कि वोट बैंक की सियासत के लिए यह सब कुछ कर सकते है। 
 
इसके साथ ही कमलनाथ सरकार में सीनियर मंत्री गोविंद सिंह ने बिना नाम लिए साध्वी प्रज्ञा को फिर आतंकवादी बता दिया। उन्होंने कहा कि भिंड और मुरैना के लोगों का नाम अपने अपने क्षेत्रों में चलता है,चाहे वह आतंकवाद में चले या फौज में। उन्होंने कहा कि भिंड और मुरैना बहादुरों की जमीन है और अपनी –अपनी बहादुरी अपने अपने क्षेत्र में दिखाते है।
 
मालेगांव बम विस्फोट में आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा समिति में शामिल करने को लेकर विपक्ष हमलावर है और सवाल पूछ रहा है कि क्या पीएम मोदी ने साध्वी प्रज्ञा को माफ कर दिया है।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख