sundarkand

कमलनाथ की शपथ सोमवार को, तैयारियां अंतिम चरणों में

Updated: रविवार, 16 दिसंबर 2018 (19:12 IST)
भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ सोमवार को यहां दिन में आयोजित भव्य समारोह में मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के घटक दल के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
 
 
शपथ ग्रहण समारोह के लिए यहां जंबूरी मैदान पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासनिक अमला भव्य मंच और पंडाल आदि तैयार करने के लिए दिन-रात कार्य कर रहा है। समारोह में राज्य के विभिन्न हिस्सों से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचेंगे।
 
मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोपहर 1.30 बजे कमलनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। कमलनाथ फिलहाल अकेले ही शपथ ले रहे हैं। कमलनाथ व्यक्ति के रूप में राज्य के 18वें मुख्यमंत्री हैं। वे अपने मंत्रिमंडल का गठन कुछ दिनों बाद करेंगे। कमलनाथ समारोह में आने वाले हजारों लोगों को संबोधित भी करेंगे।
 
समारोह में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनकी पुत्री प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संप्रग के विभिन्न घटक दलों के प्रमुखों के अलावा अनेक राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उद्योग जगत से जुड़ी हस्तियों और अन्य गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। अनेक नेताओं के आने की स्वीकृति भी आ चुकी है।
 
कमलनाथ 13 दिसंबर को कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए हैं। अगले दिन उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए विधिवत सरकार बनाने के लिए आमंत्रण दिया।

राज्य में 15 वर्षों बाद सत्ता परिवर्तन हुआ है। इसके मद्देनजर कांग्रेस शपथ ग्रहण समारोह के जरिए लोकसभा के अगले वर्ष होने वाले चुनावों के मद्देनजर संप्रग की ताकत दिखाने का प्रयास कर रही है। 

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

PM मोदी की दो टूक, पुतिन से बोले- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, SCO से इतर मिले नेता, फिर दिखी कार डिप्लोमेसी

Yogi Adityanath की Zero Tolerance Policy : अंकित बालियान हत्याकांड, गाने के विवाद से गैंगवार तक कैसे पहुंची कहानी? DGP ने खोला दोनों शूटर्स का पूरा राज

'विजिट माय स्टेट’ के तहत यूपी में 'जेन-जी' बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर

कागजों में भगाए बंदर! राजस्थान संपर्क पोर्टल पर समस्या का 'फर्जी समाधान'

मेरठ में Electric Chak ने बदली कुम्हारों की जिंदगी! 210 से ज्यादा परिवारों को फायदा, 5 गुना तक बढ़ी आमदनी

अगला लेख