dharma sangrah

एक ही राह पर सिंधिया और सिंघार, कांग्रेस में अध्यक्ष पर जारी घमासान

Updated: गुरुवार, 5 सितम्बर 2019 (18:30 IST)
भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ के सीधे दखल के बाद भी मध्य प्रदेश कांग्रेस में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कमलनाथ कैबिनेट के मंत्री उमंग सिंघार भले ही मुख्यमंत्री की समझाइश के बाद चुप्पी साध ली हो लेकिन उनके तेवर अब भी नरम नहीं पड़े है।

इस बीच सिंघार ने एक ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद यह कहा जा रहा है कि वह पीसीसी चीफ के पद को लेकर पार्टी आलाकमान को अल्टीमेटम देने वाले बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की राह पर अब आगे बढ़ रहे है।
 
वन मंत्री उमंग सिंघार ने ट्वीट कर सिंधिया की तरह पार्टी को तेवर दिखाए है। वन मंत्री सिंघार ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि उसूलों पर जहां आंच आए टकराना जरुरी है, जो अगर जिंदा हो तो फिर जिंदा आना जरुरी है।

इससे पहले कांग्रेस में मचे घमासान पर 30 अगस्त को ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे आर्यमन सिंधिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिंधिया का एक वीडियो ट्विट किया था जिसमें सिंधिया भी यही बात कहते नजर आए थे। यह भी एक संयोग या राजनीति का हिस्सा है कि सिंघार के इस ट्वीट से पहले बुधवार को दिन में ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सिंघार का समर्थन करते हुए कहा था क उन्होंने जो मुद्दे उठाए है वह गंभीर है और इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
 
राजधानी पहुंचा पोस्टरवॉर: कांग्रेस में पीसीसी चीफ को लेकर गुटबाजी का पोस्टरवॉर गुरुवार को भोपाल पहुंच गई है। प्रदेश कांग्रेस कार्यायल से थोड़ी दूर पर लगे इस पोस्टर में ज्योतिरादित्यस सिंधिया को अध्यक्ष बनाने की मांग की गई। इससे पहले ग्वालियर में सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने को लेकर पोस्टर लगाए गए थे।  
 
कमलनाथ ही रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष :पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर मचे घमासान पर जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि आगामी तीन राज्यों के चुनाव और प्रदेश में होने वाले नगरीय चुनाव तक मुख्यमंत्री कमलनाथ ही प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। वहीं राजधानी में सिंधिया को लेकर लगाए गए पोस्टर पर पीसी शर्मा ने कहा कि पोस्टरबाजी की पीछे भी एक राजनीति होती है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख