suvichar
✕

दिग्विजय सिंह ने मेरे पिता पर निशाना साधा, अब मेरे साथ भी ऐसा ही कर रहे : ज्योतिरादित्य सिंधिया

Updated: गुरुवार, 9 जनवरी 2025 (00:25 IST)
Jyotiraditya Scindia News : केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह उनके पिता दिवंगत माधवराव सिंधिया पर अक्सर निशाना साधते थे और अब वह उनके साथ भी ऐसा ही कर रहे हैं। 4 दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे सिंधिया ने कहा कि उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति हमेशा सम्मान दिखाया है। सिंधिया कभी कांग्रेस में सिंह के सहयोगी थे। सिंधिया ने कहा, कोई भी अपनी विचारधारा के अनुसार अपनी सीमाएं तय कर सकता है।
 
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य सिंह ने मध्यप्रदेश परिवहन विभाग में एक घोटाले का खुलासा होने के बाद सिंधिया पर सवाल उठाए थे। पिछले महीने की शुरुआत में परिवहन विभाग के एक पूर्व कांस्टेबल के पास से बेहिसाब संपत्ति बरामद की गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री की आलोचनात्मक टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर सिंधिया ने कहा, क्या यह कोई नई बात है?
ALSO READ: ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए भाजपा की नई सेंसरशिप?
उन्होंने कहा, दिग्विजय सिंह ने अपना पूरा जीवन मेरे पूज्य पिता और मुझ पर निशाना साधने में बिताया है। मैंने कभी उन पर निशाना नहीं साधा। मैं जब भी उनसे मिलता हूं, आज भी उनका अभिवादन करता हूं। सिंधिया ने कहा, कोई भी अपनी विचारधारा के अनुसार अपनी सीमाएं तय कर सकता है। मेरी विचारधारा लोगों की सेवा करना है और यही मेरा लक्ष्य है।
 
पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा पर लोकायुक्त के छापे के बाद सिंह ने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था, जिसमें मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार की जांच उच्च न्यायालय के किसी मौजूदा न्यायाधीश से कराने की मांग की गई थी।
ALSO READ: क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा में सब कुछ ठीक-ठाक?
उन्होंने पत्र में आरोप लगाया था कि कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमल नाथ पर सिंधिया के करीबी माने जाने वाले एक नेता को परिवहन मंत्री बनाने का दबाव था। दिल्ली में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के बारे में पूछे जाने पर सिंधिया ने कहा कि भाजपा पिछले साल हुए हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावों की तरह विजयी होगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख