biodatamaker
✕

...तो ज्योतिरादित्य सिंधिया की जुबान काट लेंगे

Updated: मंगलवार, 9 जनवरी 2018 (14:18 IST)
शिवराज के बेटे कार्तिकेय की सभा में धाकड़ समाज के अध्यक्ष की बदजुबानी
मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की रैली में कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद ज्योतिरादित्य को खुली धमकी दी गई। धाकड़-किरार समाज के अध्यक्ष ने इस सभा में सिंधिया को हाथ तोड़ देने और जुबान काटने की धमकी दी। 
 
किरार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम धाकड़ ने इस सभा में कहा कि प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पर अंगुली उठाई तो उनके हाथ तोड़ दिए जाएंगे और जुबान चलाई तो जुबान काट दी जाएगी। जब यह धमकी दी गई तब वहां पर मुख्‍यमंत्री के बेटे कार्तिकेय भी मौजूद थे। 
 
शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा में आयोजित धाकड़ समाज सम्मेलन में धाकड़ ने कहा कि हम धाकड़ हैं, धाकड़ ही रहेंगे और ठिकाने लगा देंगे। उल्लेखनीय है कि कोलारस विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव भी होना है। धाकड़ ने कहा कि सिंधिया अकेले शिवराज को चुनौती दे रहे हैं, यदि हम धाकड़ हैं, किरार हैं तो यह चुनौती हम सभी को है, हम भी मुंहतोड़ जवाब देंगे।
 
कोलारस उपचुनाव को लेकर कार्तिकेय चौहान की यह जनसभा रविवार को हुई थी। यह सीट अक्‍टूबर में कांग्रेस विधायक रामसिंह यादव के अक्‍टूबर में निधन के कारण रिक्‍त हुई। इस रैली को कार्तिकेय की राजनीति की शुरुआत भी माना जा रहा है। 
 
हालांकि विवाद बढ़ने पर राधेश्याम ने सफाई देते हुए कहा कि उनका बयान सिर्फ राजनीतिक संदर्भ में था और उनकी सिंधिया से कोई निजी दुश्‍मनी नहीं है। उन्‍होंने कहा कि सिंधिया हमारे समुदाय और मुख्‍यमंत्री के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख