Daily Horoscope

जेपी नड्डा भोपाल पहुंचे, वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

Updated: बुधवार, 1 जून 2022 (15:14 IST)
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज बुधवार को यहां हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद नड्डा स्टेट हैंगर पहुंचे।
 
नड्डा की अगवानी के लिए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता स्टेट हैंगर पहुंचे हैं और इसके पास स्वागत के लिए एक मंच भी बनाया गया है। नड्डा के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं।
 
नड्डा आज यहां अनेक स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति को संबोधित करेंगे और मंत्रिमंडल की परिचयात्मक बैठक में भी शामिल होंगे। वे पार्टी से संबंधित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम को विशेष विमान से जबलपुर रवाना होंगे।
Koo App
आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी के भोपाल आगमन पर प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव, प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती पंकजा मुंडे ने स्टेट हैंगर पर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, प्रदेश पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। - BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) 1 June 2022
पार्टी सूत्रों के अनुसार जबलपुर में भी आज शाम को उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उनका एक रोड शो भी होगा। वे रात्रि विश्राम के बाद जबलपुर में कल गुरुवार को पार्टी से संबंधित अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। माना जा रहा है कि नड्डा कल भी रात्रि विश्राम जबलपुर में करेंगे।
 
राज्य में सत्तारूढ़ दल भाजपा इन दिनों त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों के चुनावों की तैयारियों में लगी हुई है। इस लिहाज से नड्डा का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य में अगले वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव भी हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख