ramcharitmanas

भोपाल में हाई प्रोफाइल मामला, वाणिज्य विभाग की संयुक्त आयुक्त ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप

Updated: सोमवार, 6 अगस्त 2018 (22:17 IST)
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हाईप्रोफाइल दुष्कर्म का मामला मीडिया में आने के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। मामला गाजियाबाद की वाणिज्य विभाग की संयुक्त आयुक्त का है, जो हाल ही में नोएडा से भोपाल में एक भाजपा नेता से मिलने के लिए आई थी। इस महिला अधिकारी ने विभाग के ही झांसी में पदस्थ उपायुक्त पंकज सिंह पर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। कमला नगर पुलिस थाने ने मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले की सुनवाई सोमवार को अदालत में हुई।
 
 
गाजियाबाद की वाणिज्य विभाग की संयुक्त आयुक्त महिला ने आरोप लगाया है कि भदभदा रोड स्थित होटल में जब वह ठहरी हुई थी, तब उपायुक्त पंकज सिंह ने उनके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना 2 अगस्त की है। 41 वर्षीय महिला का कहना था कि मैं बीते 8 सालों से पंकज से परिचित हूं जिनकी उम्र 43 वर्ष है।
 
महिला ने कमला नगर पुलिस थाने में शिकायत की कि मैं नोएडा से भोपाल आई और 2 अगस्त को भदभदा रोड पर स्थित एक होटल में ठहरी हुई थी। पंकज सिंह ने मुझे फोन किया और मेरे होटल के बारे में जानकारी ली। जब रात के 12 बज रहे थे, तब अचानक मेरे रूम का दरवाजा बजा। दरवाजे खोलने पर वहां पंकज को पाया। पंकज जबरन मेरे रूम में घुस आया और विरोध करने के बाद भी उसने मेरे साथ दुष्कर्ष किया।
 
5 अगस्त को मुझे वापस दिल्ली जाना था लेकिन पंकज ने मुझे जाने नहीं दिया। उसने मेरे साथ गाली-गलौज के साथ साथ मारपीट भी की। आखिरकार मुझे 6 अगस्त को कमला नगर पुलिस थाने की शरण लेनी पड़ी, जहां से मेरा मेडिकल भी करवाया गया।

चूंकि यह हाईप्रोफाइल मामला था, लिहाजा पुलिस भी सक्रिय हो गई। महिला ने सोमवार को अदालत में न्यायाधीश के सामने अपने बयान दर्ज करवाए। इस पूरे मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और झांसी में पदस्थ उपायुक्त पंकज सिंह का पक्ष भी सामने नहीं आया है। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख