ramcharitmanas

कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी जेल से रिहा, 30 को कांग्रेस का बड़ा आंदोलन

Updated: मंगलवार, 16 जनवरी 2018 (23:11 IST)
इंदौर। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को आज जेल से रिहा कर दिया गया। उन्हें कल धरना प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। प्रशासन और मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ इंदौर शहर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस 30 जनवरी को इंदौर में एक बड़ा आंदोलन करेगी, जिसमें पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा समेत कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।


उल्लेखनीय है कि विधायक पटवारी को सोमवार की सुबह इंदौर के पालदा चौराहे से नागरिक समस्याओं के विरोध में धरना प्रदर्शन करने के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से ही पटवारी जेल में भूख हड़ताल पर थे।

जेल से रिहा होने के बाद पटवारी ने कहा वे धरना करने के पूर्व ही जनप्रतिनिधी होने के नाते जन समस्याओं के समाधान के लिए निगम आयुक्त एवं अन्य जिम्मेदारों अधिकारियों को मौका निरीक्षण करने के लिए आने का निवेदन किया था, जिस पर कल जब कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, तब उन्हें धरने पर बैठना पड़ा।

पटवारी की जेल से रिहाई को लेकर आज सुबह से ही सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता जेल के बाहर धरने पर बैठे थे। रिहा होने के बाद पटवारी ने सोशल मीडिया पर कहा कि 30 जनवरी को कांग्रेस एक बड़ा आंदोलन करने जा रही है, ताकि प्रदेश की सोई हुई सरकार जाग सके।

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

ब्रिक्स से भारत क्या हासिल कर सकता है...?

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

LIVE: ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति पुतिन की मुलाकात

मध्यप्रदेश में 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा, यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम मोहन का ऐलान

अगला लेख