shradh paksha
✕

जीतू पटवारी बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, संभालेंगे गुजरात की कमान

Updated: बुधवार, 26 अप्रैल 2017 (17:31 IST)
नई दिल्ली। गुजरात चुनाव को लेकर बुधवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। राऊ से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
 
कांग्रेस ने आज राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात के लिए पार्टी का प्रभारी महासचिव बनाया है जहां इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। गहलोत गुरदास कामत का स्थान लेंगे जो अभी तक राज्य में पार्टी का प्रभार देख रहे थे।
 
कांग्रेस ने गुजरात में अपनी पूरी टीम का हुलिया दुरूस्त किया है। प्रभारी महासचिव के अलावा चार नए सचिव भी नियुक्त किए गए हैं।
 
कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुजरात मामले देखने के लिए नई एआईसीसी टीम बनाई है जिसमें प्रभारी महासचिव अशोक गहलोत एवं चार नए एआईसीसी सचिव होंगे। चार नए सचिवों में युवा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राजीव सातव, हषर्वर्धन सापकल, वर्षा गायकवाड़ और जीतू पटवारी शामिल हैं।'
 
कांग्रेस गुजरात में अपनी स्थिति मजबूत करने और राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने में जुटी हुई है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गृह राज्य है। गुजरात में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होना संभावित है। 
Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

कश्मीर में गर्मी का टूटा रिकॉर्ड! श्रीनगर-गुलमर्ग समेत कई शहरों में पारा देख वैज्ञानिक हैरान

रात 3 बजे बुलेट पर बैट लेकर निकली पोती, पीट पीटकर ली दादा की जान; वजह सुन पुलिस भी हैरान

Weather Update : मानसून की विदाई के बीच अचानक बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

अगला लेख