Hanuman Chalisa
✕

जर्मनी से लौटते ही बिशप पीसी सिंह नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार, EOW छापे में करोड़ों की हेराफेरी का खुलासा

Updated: सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (18:22 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में जबलपुर में ईओडब्ल्यू के छापे में करोड़ों का आसामी निकले बिशप पीसी सिंह को नागपुर एयरपोर्ट से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बिशप पीसी सिंह के यहां से छापे में एक करोड़ 66 लाख की नगदी बरामद होने के साथ 10 एफडी में करीब 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की जानकारी मिली है। इसके साथ छापे में अलग-अलग बैंकों में बिशप पीसी सिंह से जुड़े 174 खातों के बारे में पता चला है। इसमें से 128 बैंक खाते पीसी सिंह के नाम है और उसके परिवारवालों के नाम हैं और बाकी 46 खाते शैक्षणिक संस्थाओं के होना पाए गए हैं। इसके साथ छापे में यूएस डॉलर औऱ 80 लाख 72 हजार के सोने के जेवर के अलावा लग्जरी कार और इंपॉर्टेंट वॉच भी बरामद हुई थी।
 
जबलपुर ईओडब्ल्यू की ओऱ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि बिशप पीसी सिंह को नागपुर एयरपोर्ट पर अभिरक्षा में लिया गया है और जांच एजेंसी उनसे पूछताछ कर रही है। ईओडब्ल्यू की बिशप पीसी सिंह के हर मूवमेंट पर नजर थी और जर्मनी से वापस लौटते ही नागपुर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 
बिशप पीसी सिंह और उसके साथियों पर 107 मामले दर्ज है। अधिकारी ने बताया कि करीब 35 केस में बिशप पीसी सिंह नामजद आरोपी है। उत्तरप्रदेश, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में केस दर्ज हैं। इसी कड़ी में जबलपुर में हुई कार्रवाई मामले में धारा 406, 420, 468, 471, 120बी के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

बिशप पीसी सिंह पर "द बोर्ड ऑफ एजूकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया जबलपुर डायोसिस' के चेयरमैन रहते हुए जबलपुर के विरूद्ध फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मूल सोसायटी का नाम परिवर्तन करके करोड़ो की हेराफेरी का आरोप लगा है। पीसी सिंह पर बतौर चेयरमैन पद का दुरूपयोग करते हुए सोसायटी की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में प्राप्त होने वाली छात्रों की फीस का उपयोग धार्मिक संस्थाओं को चलाने का आरोप है।

इसके अलावा धार्मिक सस्थाओं, सम्पत्ति सहित सोसायटी से संबंधित दस्तावेज मिले। इस मामले में शिकायत मिली थी कि सोसायटी की विभन्नि शैक्षणिक संस्थानों से मिलने वालो छात्रों की फीस की राशि का उपयोग धार्मिक संस्थाओं को चलाने एव स्वंय के इस्तेमाल किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में शामिल हुए सीएम धामी, माणा पास से औली तक 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

अगला लेख