रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Indore Municipal Corporation Commissioner Pratibha Pal became Rewa Collector
Written By
Last Updated : सोमवार, 3 अप्रैल 2023 (23:10 IST)

इंदौर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल बनीं रीवा कलेक्टर

इंदौर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल बनीं रीवा कलेक्टर - Indore Municipal Corporation Commissioner Pratibha Pal became Rewa Collector
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले प्रशासनिक सर्जरी शुरू हो गई है। इंदौर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल को रीवा का कलेक्टर बनाया गया है। कौशलेंद् विक्रम सिंह भोपाल कलेक्टर होंगे। रात जारी सूची के मुताबिक रीवा कलेक्टर को महिला एवं बाल विकास का उप सचिव बनाया गया है।

सोमवार को देर रात सरकार ने 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें चुनाव को देखते हुए मैदानी पदस्थापनाएं की गई हैं। 
 
भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया को मध्यप्रदेश जल निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। उन्हें भोपाल में 3  साल होने वाले थे, इसलिए उन्हें नई जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना पहले से थी।
 
कौशलेंद्र विक्रम सिंह ग्वालियर कलेक्टर थे। उन्हें वहां से हटाकर मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव बनाया गया था। वे अब भोपाल कलेक्टर होंगे। 
 
इंदौर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के बेहतर कामकाज को देखते हुए उन्हें रीवा जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी दी गई है।