sundarkand

नशा बेचने वाली आंटी ने किए कई खुलासे, 200 से ज्यादा लड़कियों को बनाया ड्रग्स एडिक्ट

Updated: शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (13:44 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नशा बेचने वाली ड्रग वाली आंटी से पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी महिला के पास शहर के हर बड़े पब की मेंबरशिप है। पब में डांस-पार्टियां करने की शौकीन इस आंटी ने 200 से ज्यादा लड़कियों को एमडी ड्रग्स और कोकीन का एडिक्ट बनाया है।

ALSO READ: इंदौर की घटना के बाद नशे और ड्रग माफिया के खिलाफ एक्शन में शिवराज
पुलिस को यह जानकारी उसके पास से जब्त एक मोबाइल में आए मैसेज से मिली है। उसके पास चार मोबाइल हैं, जिसमें से पुलिस को दो ही मिले हैं। जब वह पुलिस थाने पहुंची, तब भी लाखों रुपए की ज्वेलरी पहने हुए थी। शुक्रवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 18 दिसंबर तक रिमांड पर सौंपा है।
 
पुलिस के अनुसार, महिला के कई आईडी कार्ड हैं। उसने यह आईडी अलग-अलग नामों से बना रखे हैं। इतना ही नहीं, अलग-अलग नामों से शहर के टॉप पब एंड बार और क्लब की मेंबरशिप भी ले रखी है। देर रात तक पब में मौजूद रहकर यह महिला नई-नई लड़कियों को टारगेट करती थी।
 
फर्राटेदार इंग्लिश बोलने वाली ये महिला खुद को हाईसोसायटी की महिला बताकर कई अधिकारियों को भी धोखा दे चुकी है। अपने पति और बेटे की मदद से इंदौर से दिल्ली, मुंबई, गोवा और अन्य टूरिस्ट स्पॉट पर ड्रग्स का कारोबार कर चुकी है।
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने डीजीपी को ड्रग तस्करों की जड़ तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

PM Modi Gujarat Visit: 'स्वच्छता से स्वागत' करेगा गुजरात, 8 सितंबर को PM मोदी के दौरे से पहले भूपेंद्र पटेल ने चलाया खास अभियान

धामी सरकार की नई पहल, लॉन्च हुआ 'मनोरमा कृषि रक्षक' ऐप, किसानों का इस तरह बनेगा सहायक

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

अगला लेख