biodatamaker
✕

सैनिटाइजर के इस्तेमाल में रखें सावधानी, नहीं तो हो सकते हैं हादसे के शिकार

Updated: शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (09:28 IST)
इंदौर। सैनिटाइजर के इस्तेमाल में सावधानी रखना जरूरी है नहीं तो आप हादसे का शिकार भी हो सकते हैं। ऐसा ही कुछ मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रहने वाले ट्राफिक जवान के परिवार के साथ हुआ।
 
शहर के मुसाखेड़ी में रहने वाले ट्राफिक जवान गोविंद किराड़े की पत्नी आरती पर खाना बनाते समय सैनिटाइजर गिर गया। देखते ही देखते वह झुलस गई। उसे बचाने के प्रयास में गोविंद भी झुलस गया।
 
बताया जा रहा है कि खाना बनाते समय सैनिटाइजर की बोतल आरती पर गिरी, उस समय पास ही में गैस जल रहा था। आग ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसकी चीख सुनकर घर में मौजूद पति भी उसे बचाने आ गया और बुरी तरह जल गया। पड़ोसियों ने किसी तरह उन्हें निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
 
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव के अनुसार, सैनिटाइजर में 70 प्रतिशत एल्कोहल होने के कारण यह तीव्र ज्वलनशील भी है इससे आग लगने का खतरा रहेगा और बड़ी घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि दीपक जलाते वक्त, पटाखे चलाते वक्त तथा आग के नजदीक जाते वक्त सैनिटाइजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सैनिटाइजर को आग से दूर ही रखें। यह पेट्रोल और डीजल की तरह ही बेहद ज्वलनशील होता है।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

Weather Alert Today: 8 घंटे में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 20 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी!

अहमदाबाद में 6,500 छात्रों ने बनाई भव्य सप्तरंगी मानव रंगोली: CM भूपेंद्र पटेल रहे मौजूद

CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर बजरंग दल का बड़ा बयान: अराजक प्रदर्शनों का हमेशा विरोध किया

हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने के बजाय कांग्रेस आत्ममंथन करे-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

9,815 परिवारों को मिली पक्की छत, CM धामी की प्रभावी पैरवी से साकार हुआ सपना

अगला लेख