sundarkand

सावधान! इस तरह भी होती है ठगी, ठग लाखों लेकर चंपत

Updated: मंगलवार, 8 नवंबर 2016 (13:39 IST)
इंदौर शहर में ठगी का एक विचित्र मामला सामने आया है, जहां एक शातिर ठग कुछ टिफिन सेंटर एवं रेस्टोरेंट संचालकों को लाखों रुपए का चूना लगाकर फरार हो गया।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के जैसलमेल निवासी इस ठग का नाम महेन्द्रसिंह भाटी है। इस ठग ने पहले दाना-पानी डॉट कॉम के नाम से अखबार में विज्ञापन दिया और फिर कुछ टिफिन सेंटर संचालकों से संपर्क कर उन्हें 500 टिफिन रोज बनवाने का ऑर्डर भी दिया। साथ ही उसने यह भी कहा कि खाने के साथ मिठाई वह स्वयं ही देगा। 
इस तरह लिया झांसे में : महेन्द्र ने टिफिन सेंटर संचालकों को बताया कि कोटा में उसकी कंपनी का टिफिन सेंटर का व्यवसाय है और इंदौर में उसे टिफिन सप्लाय का बड़ा ऑर्डर मिला है। उसने टिफिन सेंटर संचालकों को 500 थाली का ऑर्डर किया और उनसे 54-54 हजार रुपए भी लिए। उसने कुछ लोगों से मिठाई भी तैयार करवाई और पैसे अगले दिन देने का बोला। इस बीच, मिठाई उसने अन्य रेस्टारेंट संचालकों को 600 रुपए किलो के हिसाब से बेच दी।
 
बताया जाता है कि यह ठग 4.68 लाख रुपए लेकर फरार हो गया है। बाद में जब ठगी का शिकार हुए लोगों ने महेन्द्र से फोन पर संपर्क करना चाहा तो उसका फोन ही बंद था। विजय नगर क्षेत्र के एक रेस्टारेंट संचालक ने जब इस ठगी की शिकायत पुलिस में करनी चाही तो उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई।   
 
 
 

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सेनापति में 2 गुटों के बीच गोलीबारी, CRPF जवान घायल, कई घरों में आगजनी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, ड्यूटी आदेश मिलते ही कर्मचारी ने दिया इस्तीफा, कर्मचारियों में क्यों फैला खौफ?

Weather Forecast: 25 अगस्त को कौनसे राज्यों में होगी बारिश, IMD ने किन राज्यों के लिए जारी की चेतावनी

UP-Japan Relations: CM योगी का बड़ा प्लान, जापानी निवेश और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

बांग्लादेश के PM तारिक रहमान ने रद्द किया दिल्ली दौरा, सामने आया चौंकाने वाला कारण

अगला लेख