sundarkand
✕

ब्रिक्स प्लस सिटी फोरम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, CM मोहन यादव ने दी बधाई

Updated: मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024 (18:11 IST)
31 अक्टूबर को दुबई में होने वाली ब्रिक्स देशों के ब्रिक्स प्लस सिटी फोरम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव करेंगे। उन्हें इस सम्मेलन का को चैयरमैन नियुक्त किया गया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने ब्रिक्स + सम्मेलन में देश का नेतृत्व किया है। प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन मे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ब्रिक्स + सिटी फोरम में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत की अर्बन सिटी के डेवलपमेंट पर चर्चा करेंगे।
ALSO READ: धनतेरस से एकादशी तक हाथ ठेला वालों से बाजार शुल्क न लिया जाए : मुख्यमंत्री मोहन यादव
भार्गव 30 अक्टूबर को दुबई के लिए रवाना होंगे। 31 अक्टूबर को दुबई में ब्रिक्स प्लस फोरम में शामिल होकर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के सिटी डेवलपमेंट प्लान को अन्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ साँझा करेंगे।

साथ ही सम्मेलन में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने, सतत विकास पहल को बढावा देने और सदस्य देशों के बीच आपसी सहयोग को प्रोत्साहित करने जैसे विषयों पर चिंतन किया जाएगा।  सम्मेलन में भारत की और से शामिल वाले एकमात्र प्रतिनिधि होंगे। इस सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के अलावा अन्य देशों को भी आमंत्रित किया गया है। महापौर भार्गव को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बधाई दी है।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख