dharma sangrah
✕

जीएसटी पर इंदौर के बाजार बंद, दो जुलाई से भूख हड़ताल

Updated: शुक्रवार, 30 जून 2017 (14:25 IST)
इंदौर। केंद्र सरकार द्वारा एक जुलाई से लागू किए जा रहे वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) की विसंगतियों और जटिलताओं के विरोध में मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के प्रमुख बाजार और हजारों कारोबारी संस्थान आज बंद रहे। इससे करोड़ों रुपए का दैनिक व्यवसाय ठप हो गया।
 
बाजार सूत्रों ने बताया कि एक दिवसीय बंद का राजबाड़ा क्षेत्र के विभिन्न बाजारों, सियागंज के किराना बाजार, संयोगितागंज की अनाज मंडी और सराफा बाजार समेत प्रमुख कारोबारी केंद्रों पर खासा असर देखा गया।
 
बंद का आह्वान करने वाले अहिल्या चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने कहा कि हम जीएसटी के नहीं, बल्कि इसकी जटिलताओं और विसंगतियों के विरोध में हैं। सरकार ने बगैर किसी ठोस तैयारी के इस नई कर प्रणाली को उद्योग और व्यापार जगत पर अचानक थोंप दिया है।
 
उन्होंने कहा कि आम आदमी की रोटी, कपड़ा और मकान की चीजों पर जीएसटी की ऊंची दरों और नई कर प्रणाली की जटिलताओं तथा विसंगतियों से कारोबारी ढांचा बुरी तरह गड़बड़ा जाएगा।
 
खंडेलवाल ने कहा कि वाणिज्य जगत के हितों की रक्षा के लिए सीमेंट, फ्लोर टाइल्स, नमकीन उत्पादों, घी, ब्रांडेड अनाज, ब्रांडेड कपड़ों, दवाओं आदि वस्तुओं पर जीएसटी की दरें घटाए जाने की जरूरत है।
 
उन्होंने कहा कि जीएसटी की विसंगतियों और जटिलताओं के विरोध में बुलाए गए बंद को इंदौर के करीब 125 कारोबारी संगठनों ने अपना समर्थन दिया।
 
खंडेलवाल ने बताया कि जीएसटी की कमियां दूर करने की मांग के साथ कारोबारी संगठनों द्वारा शहर में दो जुलाई से क्रमिक भूख हड़ताल और धरने की शुरुआत की जाएगी। (भाषा) 
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख