biodatamaker

वर्चुअल प्रशि‍क्षण में बताया कैसे इंदौर लगाएगा ‘स्‍वच्‍छता का पंच’

Updated: शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021 (10:49 IST)
इंदौर शहर को पांचवीं बार देश का सबसे स्‍वच्‍छ शहर बनाने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी अवसर पर इंदौर शहर की स्वच्छता ब्रांड अम्बेसडर पद्मश्री डॉ जनक पलटा मक्गिलिगन ने एक आयोजन में नर्सिंग के विद्यार्थि‍यों और शि‍क्षकों को इस बारे में प्रशि‍क्षण दिया।

यह प्रशि‍क्षण कार्यक्रम गुरुवार को संत फ्रांसिस कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग इंदौर में वर्चुअली आयोजित किया गया।
डॉ जनक ने कहा कि शहर का हर नागरिक इंदौर को पांचवीं बार नंबर वन बनाने के लिए प्रयास करें। इतना ही नहीं, इंदौर सही मायनों में कचरा मुक्त हो, प्लास्टिक मुक्त हो।

उन्‍होंने बताया कि कैसे सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करे एवं अलग-अलग कूड़े दान में डाले, बाजार जाते समय कपड़े का थैले का उपयोग करे। उन्‍होंने सार्वजनिक स्थानों, शौचालय के साथ ही हर जगह को साफ़ रखना बताया। उन्होंने 5 “R” (Reduce , Refuse, Reuse, Recycle and Rethink ) पर ज़ोर दियाI

इंजीनियर ज्वलंत शाह ने 6 तरह के कचरे को अलग-अलग करने के बारे में बताया ताकि इस बार स्वच्छता का पंच लगाया जा सके एवं नगर निगम के कर्मचारियों का भी सहयोग करने का अनुरोध कियाI

इंदौर को स्‍वच्‍छ बनाने के इंदौर नगर निगम के प्रयास को भी उन्‍होंने सराहा। इस सेशन के साथ ही नर्सेज ने भी स्वच्छ भारत अभियान में योगदान देने की पहल की है।

इस दौरान विद्यार्थि‍यों के सवालों के भी जवाब दिए गए। आयोजन  प्राचार्य प्रोफेसर डॉ ब्लेसी एंटोनी के मार्गदर्शन में किया गया एवं संचालन नाज़मीन मंसूरी एसोसिएट प्रोफेसर ने कियाI

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख