Hanuman Chalisa

भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय विधायक दिनेश राय, कांग्रेस को लगा झटका

Updated: शुक्रवार, 25 मई 2018 (16:08 IST)
सिवनी। पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए मध्यप्रदेश की सिवनी विधानसभा से निर्दलीय के तौर पर निर्वाचित विधायक दिनेश राय मुनमुन के सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है।


वायरल वीडियो में मुनमुन कथित तौर पर यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उनके क्षेत्र का विकास नहीं हो रहा था, इसलिए वे खुद को गिरवी रखकर और अपना ईमान बेचकर भाजपा में शामिल हुए हैं, क्षेत्र के काम अगर तीन महीने तक नहीं हुए, तो वे वैसे ही रहेंगे, जैसे पहले थे। हालांकि वीडियो के वायरल होने के बाद वे अपनी बात को तोड़मरोड़ कर पेश करने की बात कह रहे हैं।

आज उन्होंने कहा कि वे भाजपा में सिवनी के विकास के लिए आए हैं, बीते दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिवनी आगमन के दौरान मेडिकल कॉलेज व लालमाटी क्षेत्र में पानी देने की घोषणा की है और उन्हें पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री अपनी घोषणाओं को पूरा करेंगे।

मुनमुन ने सफाई देते हुए कहा कि उच्च राजनीतिक असंतुष्ट लोग उनके बयान को तोड़मरोड़कर तथा बदलकर प्रस्तुत कर रहे हैं। उनका उद्देश्य विकास है और वे भाजपा परिवार में विकास के लिए ही शामिल हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले तीन माह में क्षेत्र में विकास दिखाई देगा।

मुनमुन पिछले दिनों भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के दौरे के ऐन पहले भाजपा में शामिल हुए थे। उनका विधानसभा क्षेत्र सिवनी कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद कमलनाथ के संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा से सटा है। उनके भाजपा में शामिल होने को कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा था।

वायरल वीडियो के बारे में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि मुनमुन ने पार्टी की सदस्यता लेते समय पार्टी की रीति-नीति और नेतृत्व पर आस्था जताई है, उनके द्वारा अभी तक किसी प्रकार की आपत्ति नहीं जताई गई है, अगर कुछ भी मामला होगा तो नेतृत्व उस पर विचार करेगा।

वहीं पूरे प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने कहा कि मुनमुन का बयान बताता है कि वे भाजपा में दबाव के तहत शामिल हुए हैं और इससे भाजपा का चेहरा उजागर हो गया है, हालांकि अब मुनमुन ने अपने बयान से पलटकर यह भी साबित कर दिया है कि उनकी स्वयं की निष्ठा भी संदेहास्पद है। (वार्ता)

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

सत्ता की भूख में सनातन राष्ट्र के टुकड़े किए, हिंदू बाहुल्य सिंध भी पाकिस्तान को दे दिया, विभाजन विभीषिका दिवस पर योगी की हुंकार

दलित सम्मान से आदिवासी अधिकार तक: कांग्रेस ने साधा सामाजिक न्याय का नया सियासी नैरेटिव?

बालाघाट जिले में बैगा-बहुल गांवों में 6 बच्चों की मौत से हड़कंप, 100 से ज्‍यादा बीमार, मौत की वजह अज्ञात

जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती; बेचैनी के बाद हुई एंजियोग्राफी, अस्पताल ने बताया हाल

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन हुआ मजबूत, दिल्ली-NCR समेत इन 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य का हाल

अगला लेख